सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man murdered in village bhagsar in abohar

Abohar: गांव भागसर में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, उधार वापस मांगने पर ले ली जान

संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Feb 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रह्लाद ने किसी व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे अपने घर बुला लिया और वहां तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Man murdered in village bhagsar in abohar
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अबोहर के गांव भागसर में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रह्लाद (35) के रूप में हुई है।
Trending Videos



जानकारी के अनुसार प्रह्लाद ने किसी व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे अपने घर बुला लिया और वहां तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात कल रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई विनोद ने बताया कि इस हमले में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रह्लाद अपने पीछे एक बेटा छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अबोहर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मामले की जांच थाना बहाव वाला पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed