{"_id":"6982da20e81b4c9209074418","slug":"cisf-jawans-murderer-dies-in-remand-in-kishanganj-singrauli-news-c-1-1-noi1509-3914361-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singrauli: सीआईएसएफ जवान से मारपीट के आरोपी की रिमांड के दौरान संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli: सीआईएसएफ जवान से मारपीट के आरोपी की रिमांड के दौरान संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: सिंगरौली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार
सिंगरौली के नवानगर थाना क्षेत्र की एनसीएल अमलोरी परियोजना में सीआईएसएफ जवान की हत्या से जुड़े एक आरोपी की रिमांड के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नवानगर थाना क्षेत्र की एनसीएल अमलोरी परियोजना में सीआईएसएफ जवान की हत्या से जुड़े एक आरोपी की रिमांड के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है और मजिस्ट्रेटी जांच भी जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राम अवतार गौड़ को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया था। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत इलाज की व्यवस्था कराई, लेकिन उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
सीआईएसएफ जवान की मौत से जुड़ा है पूरा मामला
यह मामला एनसीएल अमलोरी परियोजना की खदान से जुड़ा है, जहां ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान सतीश चंद्र भारती के साथ मारपीट की गई थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मामला बेहद संवेदनशील हो गया था।
ये भी पढ़ें- NHAI में कार अटैच कराने का झांसा देकर 50 गाड़ियां हड़पीं, डेढ़ करोड़ की 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसडीओपी राहुल सिंह सैयाम ने बताया कि आरोपी की मौत को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। घटना के बाद जिला न्यायालय के निर्देश पर मजिस्ट्रेट नवानगर थाना और जिला अस्पताल पहुंचे और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की। फिलहाल मजिस्ट्रेटी जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X