सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Rising Road Accidents and Traffic Negligence on Indore Bypass Amid Ongoing Construction

Indore: इंदौर बाईपास बना ‘मौत का रास्ता’, टूटे डिवाइडर से लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं सड़क

अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 04 Feb 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में बाईपास और रिंग रोड पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन हालात में सुधार नहीं दिख रहा। बाईपास पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण जगह-जगह मलबा और सामग्री पड़ी है।

Indore News Rising Road Accidents and Traffic Negligence on Indore Bypass Amid Ongoing Construction
लगातार हादसों के बावजूद हालात बदतर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सड़क हादसों के मामले में देश में दूसरे नंबर पर पहुंच चुका इंदौर अब भी सुरक्षित यातायात के मोर्चे पर पिछड़ा नजर आ रहा है। शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ बाईपास और रिंग रोड लगातार बड़े हादसों के गवाह बनते जा रहे हैं। खासतौर पर इंदौर बाईपास पर स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद यहां हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
Trending Videos


फिलहाल बाईपास पर कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते जगह-जगह मिट्टी, गिट्टी और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। इसके अलावा कई अंडरपास और क्रॉसिंग बंद होने के कारण लोगों ने बाईपास के बीच बने डिवाइडर ही तोड़ दिए हैं। इन्हीं टूटे डिवाइडरों के बीच से लोग अपने वाहन निकाल रहे हैं और तेज रफ्तार ट्रकों व बसों के बीच जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवास नाके से लेकर रालामंडल तक हालात खराब

बाईपास पर देवास नाके से लेकर रालामंडल तक कई जगह डिवाइडर तोड़ दिए गए हैं। आसपास के किसानों और आम निवासियों ने अपने वाहनों की आवाजाही के लिए इन्हें तोड़ा था, लेकिन अब बड़ी संख्या में लोग इन्हीं जगहों से निकल रहे हैं। इससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Bhopal News: गोमांस निकला जब्त किया गया 26 टन मांस, हिंदू संगठनों ने नगर निगम और स्लॉटर हाउस पर उठाए सवाल

लगातार हादसों के बावजूद प्रशासन उदासीन

बाईपास पर लगातार हादसे हो रहे हैं। बीते दिनों अर्जुन बड़ौद ब्रिज के मामले में हाईकोर्ट भी प्रशासन को फटकार लगा चुका है। यहां ट्रैफिक जाम में फंसने से कई लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने बाईपास की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात में खास सुधार नजर नहीं आ रहा है और प्रशासन की उदासीनता बनी हुई है।

लोगों को भी दिखानी होगी जिम्मेदारी
प्रशासन द्वारा सड़क हादसों को रोकने के लिए गठित सुझाव समिति के सदस्य अतुल सेठ ने बताया कि  बाईपास पर हो रहे हादसों के पीछे कई कारण सामने आए हैं। इस संबंध में वे कई बार प्रशासन को रिपोर्ट सौंप चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई जगह सुधार कार्य चल रहे हैं, लेकिन लोगों को भी जागरूक होना होगा। इस तरह जान जोखिम में डालकर सड़क पार करना बेहद गंभीर और खतरनाक है।

कई जगह चल रहे निर्माण कार्य बने मुसीबत

बाईपास पर कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। अर्जुन बड़ौद ब्रिज के साथ ही फीनिक्स सिटाडेल मॉल के पास भी ब्रिज का काम चल रहा है। इसके अलावा कई जगह अंडरपास और लेफ्ट टर्न के निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं। इन सब कारणों से पूरे बाईपास पर निर्माण सामग्री जगह-जगह पड़ी हुई है। कई पुराने रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि बाईपास पर किस तरफ से जाना है। हालात यह हैं कि कई जगह लोग रॉन्ग साइड से वाहन चला रहे हैं और सामने से आने वाले तेज रफ्तार ट्रकों व भारी वाहनों का शिकार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed