सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: raag ameer music festival ustad amir khan memorial indore 2026

Indore News: उस्ताद अमीर खां की स्मृति में इंदौर में सजेगा राग अमीर संगीत समारोह

अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 03 Feb 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: उस्ताद अमीर खां की स्मृति में 4 और 5 फरवरी 2026 को जाल सभागृह इंदौर में राग अमीर संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-प्रदेश के प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ गायन और वादन की प्रस्तुतियां देंगे और प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

indore news: raag ameer music festival ustad amir khan memorial indore 2026
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उस्ताद अमीर खां की स्मृति में प्रतिष्ठापूर्ण ‘राग अमीर’ संगीत समारोह का आयोजन 4 और 5 फरवरी 2026 को जाल सभागृह, इंदौर में किया जाएगा। इस दो दिवसीय समारोह में प्रदेश एवं देश के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Trending Videos


यह भी पढ़ें 
 खबर का असर... मंत्री ने ली अधिकारियों की क्लास, केमिकल वेस्ट बहा रहे उद्योगों पर कसी नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति विभाग और अकादमी का संयुक्त आयोजन
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग तथा उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा जिला प्रशासन इंदौर के सहयोग से इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दोनों दिन संगीत सभाएं सायं 7 बजे से प्रारंभ होंगी और दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

भारतीय संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास
उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि राग अमीर संगीत समारोह अकादमी का स्थायी एवं प्रतिष्ठित आयोजन है। उन्होंने कहा कि इंदौर में जन्मे उस्ताद अमीर खां ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं और मध्यप्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन किया। संस्कृति विभाग का प्रयास है कि महान कलाकारों की परंपरा के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ा जाए।

पहले दिन तीन संगीत सभाएं
समारोह के पहले दिन 4 फरवरी 2026 को तीन संगीत सभाएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत विदुषी स्मिता मोकाशी, इंदौर के गायन से होगी। इसके बाद सुप्रसिद्ध सितार वादक एवं गुरु श्री भरत नायक, ग्वालियर द्वारा सितार वादन प्रस्तुत किया जाएगा। अंतिम प्रस्तुति सुविख्यात गायिका विदुषी देवकी पंडित, मुंबई के गायन की होगी। इस अवसर पर माइंड स्केपिंग और श्रेणिक जैन पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

दूसरे दिन चार प्रस्तुतियां
दूसरे दिन 5 फरवरी 2026 को चार संगीत सभाएं होंगी। पहली प्रस्तुति विदुषी गीतिका उमड़ेकर, पुणे के गायन की होगी। इसके बाद प्रसिद्ध तबला वादक पं. हीतेंद्र दीक्षित, इंदौर द्वारा एकल तबला वादन प्रस्तुत किया जाएगा। अगली प्रस्तुति विदुषी संहिता नंदी, कोलकाता के गायन की होगी। समारोह का समापन जे. एस. आर. मधुकर, वृंदावन के गायन से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed