सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Major breakthrough in minor's murder case, accused's parents and uncle also arrested.

Indore:नाबालिग हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी के माता-पिता और ताऊ भी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

नाबालिग की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने साक्ष्य छिपाने वाले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी रेहान के पिता अब्दुल साकिर, माँ शहजादी और ताऊ अब्दुल रहमान ने शव को घर में छिपाने और सबूत मिटाने में मदद की थी।

Indore: Major breakthrough in minor's murder case, accused's parents and uncle also arrested.
इंदौर में नाबालिग की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर कांकड़ में 30 जनवरी को हुई नाबालिग की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब उन तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने हत्या के बाद शव को छिपाने और सबूत मिटाने में आरोपी की मदद की थी।

Trending Videos

 

पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी रेहान से हुई कड़ी पूछताछ में यह बात सामने आई कि हत्या को अंजाम देने के बाद उसने शव को घर में ही छिपा दिया था। हत्या में उसके पिता अब्दुल साकिर उर्फ बंटी, माँ शहजादी और ताऊ अब्दुल रहमान ने उसकी मदद की अौर साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास भी किया। पुलिस के अनुसार ये तीनों आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

30 जनवरी को श्रीनगर कांकड़ इलाके में हुई इस नाबालिग की हत्या ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी रेहान को पहले ही पकड़ लिया था। आरोपी ने नाबालिग की छत पर गला घोंट कर ईट से वार कर हत्या कर दी थी। शव को वह अपने फ्लैट में लाया और मां, पिता व दादी के सामने ही ताऊ की मदद से उसे पलंगपेटी में रख दिया था। मां उस रात को रसोईघर में सोई थी। आरोपी ने दादी को पलंगपेटी के उपर सुला दिया था। पुलिस ने दूसरे दिन फ्लैट से शव को बरामद किया था और रेहान को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसका ताऊ फरार था। पकड़े गए अन्य तीन आरोपियों ने सबूत मिटाने में रेहान की मदद की थी।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed