सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A drunk driver of a loading vehicle hit four people on Khandwa Road; two are in serious condition.

Indore: खंडवा रोड पर नशे में धुत लोडिंग वाहन चालक ने चार लोगों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 02 Feb 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

शराब की नशे में वाहन चला रहे चालक के कारण इंदौर में फिर चार लोगों की जान पर बन आई। वाहन चालक घायलों को पंद्रह फीट तक घसीटता हुआ ले गया, जबकि वह सड़क किनारे खड़े होकर बातें कर रहे थे। 
 

Indore: A drunk driver of a loading vehicle hit four people on Khandwa Road; two are in serious condition.
इस वाहन ने मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शहर के खंडवा रोड पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े चार लोगों को एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्ची को भी चोंटें आईं है। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोडिंग वाहन का चालक नशे में धुत था और वाहन पर उसका नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो चुका था। वाहन इतनी तेज गति में था कि टक्कर लगने के बाद दो युवक करीब 15 फीट तक वाहन के साथ घसीटते चले गए। हादसे में घायलों के हाथ, पीठ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने वाहन को रुकवाया और चालक को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि चालक नशे में था और लगभग बेहोशी की हालत में था। आक्रोशित लोगों ने उसकी धुनाई कर दी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।

 

गौरतलब है कि इंदौर में चार माह पहले एयरपोर्ट क्षेत्र में भी नशे में ट्रक चला रहे एक चालक ने चार लोगों की जान ले ली थी और 15 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया था।

हालांकि समय बीतने के साथ यह सख्ती कमजोर पड़ती नजर आ रही है। नतीजतन एक बार फिर नशे में वाहन चलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें निर्दोष लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed