सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A student of MGM Medical College in Indore committed suicide; the reason is unknown.

Indore: एमजीएम मेडिकल काॅलेज के छात्र ने की खुदकुशी, कारण पता नहीं चला, ग्वालियर का रहने वाला था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 02 Feb 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरिक्ष अग्रवाल एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार को वह कॉलेज भी नहीं गया था और दिनभर अपने रूम में ही था।अंतरिक्ष हॉस्टल के बी. ब्लॉक में 43 नंबर के कमरे में हर्ष कौशिक के साथ रहता था।

Indore: A student of MGM Medical College in Indore committed suicide; the reason is unknown.
अंतरिक्ष अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

 एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन उसके सहपाठी ने बताया कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और कक्ष को सील किया।
Trending Videos


25 वर्षीय अंतरिक्ष अग्रवाल मूलतः ग्वालियर का रहने वाला था, वह एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार को वह कॉलेज भी नहीं गया था और दिनभर अपने रूम में ही था।अंतरिक्ष हॉस्टल के बी. ब्लॉक में 43 नंबर के कमरे में हर्ष कौशिक के साथ रहता था। दोनों साथ ही कॉलेज जाते थे, लेकिन सुबह अंतरिक्ष ने कहा कि उसका कॉलेज आने का मन नहीं है। हर्ष जब शाम को कॉलेज से लौटा तो, अंतरिक्ष ने दरवाजा नहीं खोला। हर्ष ने उसे कॉल किया, लेकिन फोन भी उसने नहीं उठाया। इसके बाद हर्ष ने दोस्तों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि अंतरिक्ष फंदे पर लटका हुआ था। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने अंतरिक्ष के रूम की छानबीन की, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया है, ताकि यह पता चल सके कि आत्महत्या से पहले उसने किससे संपर्क किया था। आत्महत्या के बाद कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया भी हॉस्टल गए थे। आत्महत्या की सूचना के बाद अंतरिक्ष के परिजन भी ग्वालियर से इंदौर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed