सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: choithram school interschool sports competition abhyuday 2026 launched

Indore News: 3000 विद्यार्थियों के साथ अभ्युदय का भव्य आगाज, शहर के कई स्कूल दे रहे कड़ी टक्कर

अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 03 Feb 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: 2 से 6 फरवरी तक आयोजित इंटरस्कूल खेल प्रतियोगिता “अभ्युदय” का शुभारंभ हुआ, जिसमें 14 स्कूलों के लगभग 3000 विद्यार्थी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

indore news: choithram school interschool sports competition abhyuday 2026 launched
खेल प्रतियोगिताएं - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इंदौर में 5 दिवसीय इंटरस्कूल प्रतियोगिता “अभ्युदय” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में इंदौर के विभिन्न स्कूलों से करीब 3000 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में ग्वालियर चीता टीम के कप्तान एवं ऑलराउंडर क्रिकेटर हर्षवर्धन हार्डिया ने फ्लैग होस्टिंग कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। माणिक बाग स्थित चोइथराम स्कूल में 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। 

Trending Videos


14 स्कूलों की सहभागिता
इस इंटरस्कूल प्रतियोगिता में इंदौर के 14 प्रतिष्ठित स्कूल भाग ले रहे हैं। इनमें एमराल्ड वर्ल्ड स्कूल, एमराल्ड हाइट्स, सिका स्कूल 78, सिका स्कूल निपानिया, सेंट अर्नाल्ड स्कूल, सेंट पालोटी स्कूल, एडवांस स्कूल, एनडीपीएस, प्रेस्टीज स्कूल, सनमती स्कूल, चोइथराम स्कूल माणिक बाग, चोइथराम इंटरनेशनल स्कूल, तीरथ बाई स्कूल और चोइथराम निपानिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
नाबालिग हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी के माता-पिता और ताऊ भी गिरफ्तार

खेलों से मिलता है सर्वांगीण विकास
हर्षवर्धन हार्डिया ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं होते, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई और खेलों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विभिन्न आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं
“अभ्युदय” के अंतर्गत मोंटेसरी से ग्रेड 2 तक के विद्यार्थियों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं ग्रेड 3 से 5 तक के छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।

प्रतिभा निखारने का मंच
विद्यालय की प्रिंसिपल चित्रलेखा कुलकर्णी के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान कर उनकी खेल प्रतिभा को निखारना और आत्मविश्वास बढ़ाना है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed