सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A woman has filed a Sexu case against her fiancé, alleging he was deceiving her with false promises of

Indore: युवती ने अपने मंगेतर पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, शादी का झांसा दे रहा था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

सगाई के बाद शादी करने से मुकरना एक युवक को महंगा पड़ा। मंगेतर ने उसके खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोपी तीन साल से शादी के लिए आनाकानी कर रहा था। उनसे युवती को मोबाइल नंबर भी ब्लाॅक कर दिया था। 
 

Indore: A woman has filed a Sexu case against her fiancé, alleging he was deceiving her with false promises of
मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। काॅल सेंटर में काम करने वाली युवती ने अपने ही मंगेतर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है

Trending Videos

 

मूल रूप से भोपाल के पास की रहने वाली यह युवती आठ साल से इंदौर में रह रही है और एक कॉल सेंटर में नौकरी कर रही है। इसी दौरान उसकी मुलाकात भोपाल निवासी पवन अहिरवार से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और बाद शादी पक्की होने तक जा पहुंची। पवन ने जब युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी। दोनों पक्षों की रजामंदी से दो साल पहले सगाई भी हो गई थी। इस बीच उसने शारीरिक संबंध भी बना लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवती ने पुलिस को बताया कि सगाई होने के बाद आरोपी के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। वह छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने लगा और युवती के साथ मारपीट व गाली-गलौज तक करने लगा। इस बीच युवती को पता चला कि पवन किसी दूसरी लड़की के संपर्क में भी है। पूछने पर वह गुस्सा हो जाता था। धीरे धीरे आरोपी ने युवती से पूरी तरह दूरी बना ली और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस की शरण ली और अपने मंगेतर पवन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed