सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: RSS chief Mohan Bhagwat arrived in Indore and then departed for Kasrawad.

Indore News: संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचें इंदौर, कसरावद के कार्यक्रम में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 04 Feb 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर मालवा आए हैं। वे इंदौर एयरपोर्ट से सीधे कसरावद (खरगोन) पहुंचे, जहां लेपा गांव के नर्मदालय आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Indore: RSS chief Mohan Bhagwat arrived in Indore and then departed for Kasrawad.
संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिन के दौरे पर मालवा आए हैं। वे शुक्रवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे कसरावद (खरगोन) के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Trending Videos

मोहन भागवत कसरावद के लेपा गांव में स्थित नर्मदालय आश्रम में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि डूब प्रभावित परिवारों को लेपा गांव में बसाया गया है और यह आश्रम गांव-देहात के इलाकों में सेवा के काम के लिए जाना जाता है। नर्मदालय आश्रम से जुड़े लोग नर्मदा घाटी में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े काम कर रहे हैं। खास तौर पर निमाड़ इलाके में आदिवासी परिवारों के बच्चों की पढ़ाई पर यहां ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Bhopal News: गोमांस निकला जब्त किया गया 26 टन मांस, हिंदू संगठनों ने नगर निगम और स्लॉटर हाउस पर उठाए सवाल


यह कार्यक्रम रामकृष्ण विश्व सद्भावना निकेतन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। मोहन भागवत यहां ‘मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ विषय पर अपनी बात रखेंगे। वे सड़क मार्ग से खरगोन पहुंचेंगे और दोपहर में कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाम को उनके इंदौर लौटने का कार्यक्रम है।  पिछले साल मोहन भागवत चार बार इंदौर आ चुके हैं। इसके अलावा वे ओंकारेश्वर में हुए एक कार्यक्रम में भी शामिल होने आए थे। संघ के शताब्दी वर्ष पर इंदौर में हुए सबसे बड़े आयोजन में भी वे शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed