सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman was murdered after a fight at a liquor party.

Agra News: शराब पार्टी में झगड़े के बाद की थी महिला की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The woman was murdered after a fight at a liquor party.
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर क्षेत्र में हुई 36 वर्षीय महिला की हत्या गांव के ही कारपेंटर ने की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ कर मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी महिला के साथ शराब पार्टी करने आया था। तभी उससे झगड़ा हो गया। उसने सीढि़यों से धक्का दे दिया। सिर में चोट लग गई। आशंका थी कि वो बच जाएगी। इसलिए गला दबा दिया और 5 मिनट सांसें थमने तक दबाए रखा।
Trending Videos

महिला 10 साल से सदर क्षेत्र में दो बच्चों के साथ रह रही थी। रविवार रात घर के बाहर अलाव जलाकर बैठी थी। फिर लापता हो गई। सोमवार सुबह महिला का शव घर से 50 मीटर की दूर बनी दुकान की सीढि़यों पर मिला था। उसके सिर में चोट का निशान था। कपड़े अस्त व्यस्त थे। दुष्कर्म की भी आशंका जाहिर की गई। पुलिस ने डाॅक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गांव का राजेश महिला के साथ नजर आया था। उसने पूछताछ में बताया कि वह महिला से मिलने आया था। वह सीढि़यों से गिर गई। उसे लगा कि मर गई। इस पर वह भाग गया। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इस पर उससे सवाल किया कि गला क्यों दबाया। पुलिस के पूछने पर उसने सच बता दिया।




सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से उसकी दोस्ती थी। घटना वाली रात वह मिलने आया था। दोनों ने शराब पी। भला बुरा कहने पर उसने महिला को धक्का दे दिया। फिर फंसने की आशंका के चलते गला दबाकर मार दिया और भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में नजर आने के बाद वह पकड़ा गया।




पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदात
बीती 31 जनवरी को छत्ता के पीपल मंडी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उसकी चचेरी बहन का लखनऊ निवासी देवर अमन ही उसको प्रेमजाल में फंसाकर उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से प्राथमिकी दर्ज की थी। 22 जनवरी को अछनेरा के एक गांव में 12वीं की छात्रा ने शोषण से तंग आकर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने पहले आरोपी को छोड़ दिया था। 30 जनवरी को मलपुरा की किशोरी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पुलिस ने प्राथमिकी में छेड़छाड़ की बात नहीं लिखने दी। रोजाना अधिकारियों के पास ऐसे मामले आते हैं पर कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों का कुछ नहीं होता है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed