सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of forcing young woman to convert her religion, police arrested Arif

UP: युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, आरिफ को पीटते हुए थाने ले गए बजरंग दल कार्यकर्ता; एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 03 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार

युवती ने किसी तरह पिता और मामा को काल कर घटना की जानकारी दी। इस पर वो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। घर के बाहर हंगामा कर दिया। आरिफ को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने लगे। इसके बाद थाने तक लेकर आए।

Accused of forcing young woman to convert her religion, police arrested Arif
आरोपी को थान ले जाते बजरंग दल कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती के धर्म परिवर्तन कर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। युवक की पिटाई करते हुए थाने ले आए। नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि युवती 21 महीने से दूसरे समुदाय के युवक के साथ रह रही थी। दोनों के बीच मारपीट होने पर परिजन को बुला लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Trending Videos


थाना खंदौली क्षेत्र की युवती को अप्रैल 2024 में क्षेत्र का आरिफ नामक युवक ले गया था। युवती के परिजन ने प्राथमिकी दर्ज करा दी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने दबाव बनाया। इस कारण उन्होंने समझौता कर लिया। युवती ने कोर्ट में युवक के पक्ष में बयान दे भी दे दिए। युवक युवती को फरीदाबाद ले गया, जहां दोनों साथ रह रहे थे। वह उससे रोज मारपीट करता था। इस दौरान धमकी भी देता था कि किसी को घर में बताया तो पिता और भाई को मार देगा। घर से बाहर नहीं निकलने देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह पहले ट्रांस यमुना क्षेत्र में किराए के मकान में आकर रहने लगा। मंगलवार सुबह आरिफ ने मारपीट की। युवती ने किसी तरह पिता और मामा को काल कर घटना की जानकारी दी। इस पर वो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। घर के बाहर हंगामा कर दिया। आरिफ को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने लगे। इसके बाद थाने तक लेकर आए। पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर हंगामा भी कर दिया। 

आरोप लगाया कि युवती का धर्म परिवर्तन कराया गया है। बाद में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। आरिफ को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि युवती ने आरोपी से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों साथ ही रह रहे थे। अब विवाद होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाने पर बजरंग दल के जिला संयोजक अनिल शर्मा, शैलू जाट, बंटी शर्मा, दिनेश, कृष्णकांत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed