सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jewelry and cash worth Rs 2.5 crore stolen from a landlord's house in Patiala.

Patiala: नंबरदार के घर से ढाई करोड़ के गहने और नगदी चोरी, बेटे को लेने गए थे; पुलिस को किसी जानकार पर ही शक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Feb 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित नंबरदार ने बताया कि उनके इटली स्थित बड़े बेटे की फ्लाइट थी। वह घर आ रहा था। इसलिए उसे लेने के लिए गए हुए थे। पीछे से अज्ञात चोर गेट के जरिए घर में दाखिल हुए।

Jewelry and cash worth Rs 2.5 crore stolen from a landlord's house in Patiala.
नंबरदार के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पटियाला के निकटवर्ती गांव चौरां के नंबरदार करमजीत चौहान के घर से करीब ढाई करोड़ की कीमत के गहनों व नगदी की चोरी होने का मामला सामने आया है।
Trending Videos




पीड़ित नंबरदार ने बताया कि उनके इटली स्थित बड़े बेटे की फ्लाइट थी। वह घर आ रहा था। इसलिए उसे लेने के लिए गए हुए थे। पीछे से अज्ञात चोर गेट के जरिए घर में दाखिल हुए। इसके बाद खिड़की तोड़कर उस कमरे में गए जहां अलमारी के अंदर लाॅकर बना था। अज्ञात चोर लाॅकर को काटकर इसमें रखा कैश और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक माहिरों की मदद से मौके की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात किसी जानकार की ओर से अंजाम दिए जाने की आशंका है क्योंकि वह उसी कमरे में दाखिल हुए जहां लॉकर बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed