फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Blast at Illegal Firecracker Factory in Ludhiana One Worker Dead Police Arrest Two Brothers

लुधियाना की अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट: एक मजदूर की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2026 11:19 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 01 Apr 2026 11:19 AM IST
सार

फैक्टरी के स्टोर में विस्फोटक पोटाश रखी हुई थी और मजदूर परिवार पटाखे बना रहे थे। अचानक पोटाश में जबरदस्त विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंजी जिससे हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। 

विज्ञापन
Blast at Illegal Firecracker Factory in Ludhiana One Worker Dead Police Arrest Two Brothers
डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के गांव जोधां से आसी कलां और नारंगवाल लिंक सड़क पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार देर रात हुए ब्लास्ट में मोहम्मद कैफ (18) की मौत की पुष्टि हो गई है। 18 वर्षीय युवती और 50 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

दो भाई गिरफ्तार

बुधवार सुबह डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फराबाद निवासी दो सगे भाई साजिद और वाजिद पुत्र अलायुदीन के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट 1908 की धारा 3,4,5 और बीएनएस की धारा 108 के अधीन केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा जिस मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही थी, उस के मालिकों की भूमिका की जांच की जा रही है, उन्हें भी केस में नामजद किया जा सकता है। 
विज्ञापन


डीएसपी खोसा ने बताया कि मलबे में पड़ी विस्फोटक सामग्री को हटाने के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमों की मदद ली जा रही है। इसके अलावा सिविल प्रशासन, सेहत विभाग और गांव वासियों की भी मदद ली जा रही है। डीएसपी खोसा ने बताया कि आरोपी भाई साजिद और वाजिद उत्तर प्रदेश के गरीब मजदूर परिवारों को पंजाब में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ले आए थे और तीन चार दिन से इस अवैध पटाखा फैक्टरी में काम करवा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी के स्टोर में विस्फोटक पोटाश रखी हुई थी और मजदूर परिवार पटाखे बना रहे थे। अचानक पोटाश में जबरदस्त विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंजी जिससे हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। 

मलबा बना घर

उन्होंने बताया कि अब मलबे में किसी दबे होने की आशंका कम है, फिर भी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त फैक्टरी में मजदूर परिवार की महिलाओं और बच्चे मौजूद थे।

विस्फोट इतना जोरदार था कि छतें और दीवारें गिर गई और पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा, थाना जोधां के प्रभारी साहिबमीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। लुधियाना और जगरांव से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थी।


जिस जगह धमाका हुआ है, वह एक एनआरआई परिवार का घर बताया जा रहा है। जिला ग्रामीण पुलिस ने कई जगह दबिश दी है और मकान किराये पर देने और दिलवाने वालों की तलाश की जा रही है। इलाका निवासियों ने बताया कि अवैध पटाखा फैक्टरी में रहने वाले बाहरी राज्य के लोगों की गतिविधयां हमेशा संदिग्ध रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि दिवाली और अन्य फेस्टिवल के लिए अभी से पटाखे बनाए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed