{"_id":"6982457235531ffb800ea8d1","slug":"a-young-woman-tried-to-kill-herself-by-getting-hit-by-a-train-on-the-domingarh-bridge-her-legs-were-amputated-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1218640-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डोमिनगढ़ पुल पर युवती ने ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की, पैर कटे- ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डोमिनगढ़ पुल पर युवती ने ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की, पैर कटे- ऐसे बची जान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
गोरखपुर से दिल्ली की तरफ जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस जैसे ही डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, रेल पुल के पास लोको पायलट को ट्रैक पर खड़ी युवती दिखाई दी। लोको पायलट ने हटने का इशारा किया लेकिन युवती नहीं हटी। इसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक मारकर ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन स्पीड होने के चलते ट्रेन के अगले पहिए की चपेट में युवती आ गई।
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस से मंगलवार शाम एक युवती ने कट कर जान देने की कोशिश की। तिवारीपुर के डोमिनगढ़ पुल के पास वह रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई। लोको पायलट ने युवती को देख बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया लेकिन इंजन की चपेट में उसका पैर आ गया। युवती का एक पैर पूरी तरह से कटकर अलग हो गया।
Trending Videos
जबकि दूसरा भी आधा से ज्यादा कट गया। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, पहचान होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया है। युवती फिलहाल बेहोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र 25 साल के करीब है। वह रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी। गोरखपुर से दिल्ली की तरफ जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस जैसे ही डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, रेल पुल के पास लोको पायलट को ट्रैक पर खड़ी युवती दिखाई दी।
लोको पायलट ने हटने का इशारा किया लेकिन युवती नहीं हटी। इसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक मारकर ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन स्पीड होने के चलते ट्रेन के अगले पहिए की चपेट में युवती आ गई। उसके दोनों पैर पर पहिया चढ़ गया था। ट्रेन को पीछे कर उसे किसी तरह से निकाला गया लेकिन उसका एक पैर पूरी तरह कट चुका था।
तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के पहचान की कोशिश की जा रही है।
तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के पहचान की कोशिश की जा रही है।
