{"_id":"6982e8d294583957e3058438","slug":"priya-murder-case-closeness-with-priya-distance-from-wife-and-children-girlfriend-kill-for-demand-her-rights-2026-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'प्रिया से नजदीकी, बीवी-बच्चों से दूरी', हक मांगने पर प्रेमिका का कत्ल; प्रेमी विजय पर चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'प्रिया से नजदीकी, बीवी-बच्चों से दूरी', हक मांगने पर प्रेमिका का कत्ल; प्रेमी विजय पर चौंकाने वाले खुलासे
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:32 PM IST
सार
मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी हत्याकांड में गोरखपुर पुलिस की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। बेटे के अधिकार और निर्वस्त्र शव की शिनाख्त को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने डीएनए जांच को अहम आधार बनाया है। वहीं, यह भी खुलासा हुआ है मुंबई में प्रिया से नजदीकी बढ़ने पर विजय ने पत्नी और बच्चों से दूरी बना ली थी। विजय पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रिया के साथ समय बिताने लगा था। यह बात पत्नी को नागवार गुजरती थी।
विज्ञापन
1 of 16
Priya Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र में प्रिया हत्याकांड ने आरोपी विजय कुमार साहनी के निजी जीवन के कई चौंकाने वाले पहलुओं को उजागर कर दिया है। प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों से पता चला है कि पारिवारिक दवाब में पहले विजय ने प्रिया से दूरी बना ली। फेसबुक के माध्यम से प्रिया से दोबारा संपर्क में आने के बाद विजय अपने पारिवार से दूर होने लगा। उधर, प्रिया अपने बेटे का हक मांगने और साथ रहने का दवाब बनाने लगी। यही इस जघन्य हत्याकांड की वजह बनी।
Trending Videos
2 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 जनवरी को पीपीगंज के बरघट्टा पुल के नीचे प्रिया का निवस्त्र शव मिला था। प्रिया के चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए थे ताकि उसकी पहचान न हो सके। आरोपी विजय कुमार साहनी मूल रूप से सहजनवां थाना क्षेत्र के मांडर पाली गांव का निवासी है। वर्तमान में उसका पता चारकोप, कांदिवली वेस्ट, मुंबई-67 (महाराष्ट्र) बताया जा रहा है। विजय दो भाई और तीन बहनों मंजू, अंजू और रंजू में तीसरे नंबर पर था। सभी बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 16
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
फेसबुक के जरिये प्रिया से दोबारा हुई मुलाकात
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुंबई में रहने के दौरान वर्ष 2023 में विजय की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये प्रिया से दोबारा हुई। बातचीत बढ़ने के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद विजय ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों से दूरी बनानी शुरू कर दी।
4 of 16
आरोपी पत्नी और पति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी और बच्चों को छोड़ प्रिया के साथ बिताने लगा था समय
आरोप है कि विजय ने अपनी पत्नी संध्या और तीन बच्चों को बड़े भाई के घर छोड़ दिया और खुद प्रिया के साथ अधिक समय बिताने लगा। पत्नी को यह बात नागवार गुजरती थी। इस बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद होने लगा। पत्नी की शिकायतों के बाद विजय ने अपने माता-पिता से भी संबंध लगभग खत्म कर लिए।
विज्ञापन
5 of 16
मृतक प्रिया शेट्ठी की फाइल फोटो और आरोपी युवक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विजय के पिता रामकेश ने बताया कि उनका छोटा बेटा विजय लंबे समय से परिवार से अलग-थलग था। वह पहले मुंबई में रहता था, लेकिन पिछले ढाई वर्षों से गांव नहीं आया था। 2024 के बाद से उसने यहां किसी से कोई संपर्क नहीं किया। पिता ने बताया कि वे अब अपनी पत्नी कपूरी देवी के साथ गांव में रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।