{"_id":"69a53e2e0301c185ea0e17b0","slug":"fat-of-meat-and-12-tins-of-ghee-recovered-from-hadda-rodi-jalandhar-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: हड्डा रोड़ी से प्रतिबंधित पशु के मांस की चर्बी और 12 टीन घी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: हड्डा रोड़ी से प्रतिबंधित पशु के मांस की चर्बी और 12 टीन घी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक टाटा वाहन (पीबी-09-0153) से 12 टीन घी और अन्य सामान बरामद किया। वाहन पर “स्व वाहन गोशाला” लिखा हुआ था और उसी के जरिए कथित तौर पर घी की सप्लाई की जा रही थी।
पुलिस
- फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में थाना गोराया के अधीन पुलिस चौकी दोसांझ कलां ने कथित रूप से प्रतिबंधित पशु के मांस की चर्बी से घी तैयार कर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामला दोसांझ कलां–कोट ग्रेवाल रोड स्थित हड्डा रोड़ी के पीछे का बताया जा रहा है, जहां अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार सराफा बाजार, फगवाड़ा निवासी शिकायतकर्ता हरस भल्ला ने सूचना दी थी कि उक्त स्थान पर मांस की बिक्री और चर्बी से घी बनाकर सप्लाई की जा रही है। शिकायत मिलते ही चौकी इंचार्ज थानेदार जंग बहादर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक टाटा वाहन (पीबी-09-0153) से 12 टीन घी और अन्य सामान बरामद किया। वाहन पर “स्व वाहन गोशाला” लिखा हुआ था और उसी के जरिए कथित तौर पर घी की सप्लाई की जा रही थी।
मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार चंद उर्फ बलवान (कोट ग्रेवाल), सुलेमान उर्फ सुल्तान (जिला मुजफ्फरपुर, बिहार), अमजद (जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) और बलाल (जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके।
Trending Videos