{"_id":"69a440a713774591a20b0d80","slug":"129-soldiers-appeared-for-the-b-1-departmental-examination-47-passed-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132313-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 129 जवानों ने दी बी-एक विभागीय परीक्षा, 47 पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 129 जवानों ने दी बी-एक विभागीय परीक्षा, 47 पास
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
01jjrp01- परीक्षा का निरीक्षण करती पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित विभागीय बी-1 परीक्षा का शनिवार को आयोजन किया गया। यह परीक्षा पुलिस कर्मचारियों के कॅरिअर में पड़ाव मानी जाती है।
बी-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संबंधित जवानों को मधुबन में विशेष प्रशिक्षण एवं परीक्षण के लिए भेजा जाता है। प्रशिक्षण और परीक्षण पूर्ण करने के पश्चात ही उन्हें मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया जाता है।
शनिवार को परीक्षा में कुल 129 जवानों ने भाग लिया। इनमें से 47 ने परीक्षा पास की। परीक्षा के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, विजय प्रताप कमांडेंट थर्ड बटालियन आईआरबी सुनारिया, एसीपी अनिरुद्ध चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बी-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुलिस लाइन झज्जर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने परेड का आयोजन किया गया।
Trending Videos