सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Minor Girl Assaulted at Relative's House before Holi 2 Accused Arrested Victim Hospitalized

Bihar News: होली पर रिश्तेदार के घर आई नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार; पीड़िता अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Minor Girl Assaulted: मुजफ्फरपुर में होली के मौके पर रिश्तेदार के घर आई नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना में शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती करवाई गई है।

Muzaffarpur News: Minor Girl Assaulted at Relative's House before Holi 2 Accused Arrested Victim Hospitalized
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान रिश्तेदार के घर आई नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और बच्ची बेहोश हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेज कर दी है।

Trending Videos

 
नाबालिग लड़की होली पर्व मनाने के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर आई थी। आरोप है कि फुआ के ही गांव के दो युवकों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बारी-बारी से बच्ची से गलत काम किया और फिर उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। घटना बताते ही वह बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: होली की खरीदारी लौटते दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा
 
परिजनों ने घटना की जानकारी देते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई में दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
 
एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई है। इस मामले में तुरंत नामजद आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम भेजी गई है और आगे की कार्रवाई तथा जांच जारी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed