सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Crime: Body of middle-aged man found hanging from tree, investigation underway on suicide or murder angles

Bihar News: खजूर के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, आत्महत्या या हत्या समेत सभी बिंदुओं से जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मंगुरहा ताजपुर में खजूर के पेड़ से 55 वर्षीय बालदेव महतो का शव लटका मिला। घटना को लेकर परिजनों ने मानसिक बीमारी होने की बात बताई, लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या और हत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Crime: Body of middle-aged man found hanging from tree, investigation underway on suicide or murder angles
मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर ओपी क्षेत्र के मंगुरहा ताजपुर में सोमवार को खजूर के पेड़ से एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मृतक की पहचान बरूराज थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी बालदेव महतो (55) के रूप में हुई है।

Trending Videos

 
मृतक के परिजनों ने बताया कि बालदेव महतो प्रतिदिन शौच के लिए घर से निकला करते थे। सोमवार को भी वे इसी तरह निकले थे। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनका शव खजूर के पेड़ से लटका हुआ है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बालदेव महतो मृत अवस्था में पेड़ से लटके मिले। परिजनों ने बताया कि उनका किसी से कोई शिकायत नहीं है और कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजन रो-रो कर बुरा हाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: सरकारी अस्पताल में फ्रैक्चर पीड़िता को नहीं मिली व्हीलचेयर, विभाग-दर-विभाग पति पीठ पर ढोता रहा पत्नी
 
सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि एक बुजुर्ग का शव खजूर के पेड़ से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है ताकि साक्ष्यों का संग्रह किया जा सके।
 
परिजनों ने इस घटना को लेकर किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हर संभावित पहलू की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही घटना के सटीक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल इलाके में शोक का माहौल है और लोग घटना से सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed