{"_id":"69a53264d688577ae00181cf","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-in-rohtas-forest-area-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4008696-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: धनसा घाटी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, जंगल में तड़पता रहा घायल बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: धनसा घाटी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, जंगल में तड़पता रहा घायल बाइक सवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Rohtas News: रोहतास के धनसा घाटी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 30 वर्षीय हरेंद्र खरवार की मौत हो गई। हादसा लोसईंया घनघोर जंगल में हुआ। घायल युवक देर तक तड़पता रहा। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र अंतर्गत धनसा घाटी में बीती रात एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रविवार की रात जंगली इलाके में हुई। मृतक की पहचान धनसा गांव निवासी रामसागर खरवार के 30 वर्षीय पुत्र हरेंद्र खरवार के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending Videos
रौंदते हुए फरार हुआ ट्रैक्टर
जानकारी के मुताबिक, हरेंद्र खरवार बीती रात बरकट्टा बाजार से जंगल के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घनघोर जंगल में एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे के बाद युवक घायल अवस्था में काफी देर तक जंगल में ही पड़ा तड़पता रहा। बाद में रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीण उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें- Bihar: बिहार से लाखों का इनामी ‘नूर’ गिरफ्तार, जाली नोट रैकेट से जुड़ा होने का आरोप; क्या है नेपाल कनेक्शन?
लोसईंया घनघोर जंगल में हुई घटना
रोहतास थाने के चौकीदार संतोष कुमार ने बताया कि घटना बीती रात लोसईंया घनघोर जंगल में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान और तलाश के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन