{"_id":"69a5106c02426e35b5004b11","slug":"samastipur-2-lakh-bounty-hunter-arrested-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4008664-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार से लाखों का इनामी ‘नूर’ गिरफ्तार, जाली नोट रैकेट से जुड़ा होने का आरोप; क्या है नेपाल कनेक्शन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार से लाखों का इनामी ‘नूर’ गिरफ्तार, जाली नोट रैकेट से जुड़ा होने का आरोप; क्या है नेपाल कनेक्शन?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Darbhanga News: समस्तीपुर के पटोरी क्षेत्र से नेपाल निवासी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। वह NIA द्वारा वांछित और जाली नोट रैकेट से जुड़ा बताया गया है। पुलिस ने एसआईटी गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी।
NIA का 2 लाख का इनामी वांछित नेपाली समस्तीपुर में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) की तस्करी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र से की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसे पकड़ना एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Trending Videos
नेपाल का निवासी है NIA का वांछित आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के बारा निवासी नूर मोहम्मद, पिता एस. मोहम्मद, के रूप में हुई है। उस पर जाली भारतीय मुद्रा नोट रैकेट का सक्रिय सदस्य होने का आरोप है। बताया गया कि नूर मोहम्मद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा वांछित था और उस पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के आधार पर कार्रवाई
जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताव सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 27 फरवरी को स्थानीय सूचना और अपराध अनुसंधान विभाग के उप महानिदेशक जयकांत से प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। पटोरी थाना क्षेत्र में उसकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष को सत्यापन के निर्देश दिए गए।
पढ़ें- Bihar: सरकारी अस्पताल में फ्रैक्चर पीड़िता को नहीं मिली व्हीलचेयर, विभाग-दर-विभाग पति पीठ पर ढोता रहा पत्नी
एसआईटी का गठन और पूछताछ
सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटोरी के साथ मिलकर सूचनाएं जुटाईं। 28 फरवरी को नूर मोहम्मद को आवश्यक पूछताछ के लिए थाने लाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की कानूनी प्रक्रिया
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक ने NIA को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। NIA टीम द्वारा सत्यापन के बाद ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस कप्तान ने बताया कि इससे पहले भारत-नेपाल सीमा पर FICN नेटवर्क से जुड़े 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश बुलेटिन अंसारी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन