{"_id":"69a5485dcccc104f000d0b58","slug":"unidentified-thieves-broke-into-the-kitchen-window-grill-and-stole-cash-and-other-items-worth-rs-15-lakh-before-fleeing-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4008825-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आबूरोड रीको में रातभर चोरों का आतंक, पूर्व पार्षद के घर से डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आबूरोड रीको में रातभर चोरों का आतंक, पूर्व पार्षद के घर से डेढ़ लाख की चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार
सिरोही जिले के आबूरोड रीको पुलिस थाना क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक तीन मकानों में चोरी का प्रयास किया। इस दौरान नगरपालिका के पूर्व पार्षद योगेश सिंघल के मकान की रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपए नकद, चांदी के सिक्के और अन्य सामान चुरा ले गए।
पूर्व पार्षद के घर से डेढ़ लाख की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड रीको पुलिस थाना अंतर्गत सांतपुर गांव की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक तीन मकानों में चोरी का प्रयास किया। इस दौरान कॉलोनी में निवासरत नगरपालिका के पूर्व पार्षद योगेश सिंघल के मकान में चोरी सफल रही। चोर रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और डेढ़ लाख रुपए नकद, चांदी के सिक्के तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
पीड़ित पूर्व पार्षद योगेश सिंघल ने बताया कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ रात में सो रहे थे। सुबह उठने पर देखा कि उनके मकान की रसोई की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी और हॉल में रखे बैग में नकदी, चांदी के सिक्के तथा अन्य सामान गायब था। मकान में रखे सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे। सिंघल ने बताया कि चोरी का सिलसिला देर रात करीब 1:32 बजे शुरू हुआ, जब अज्ञात चोर सबसे पहले उनके मकान के सामने स्थित मकान में घुसे। वहां परिवार जाग जाने के कारण वे खाली हाथ लौट गए। इसके बाद 1:40 बजे चोर उनके मकान में घुसे और हॉल में रखी नकदी और सामान चुरा ले गए। इसके बाद चोर समीप स्थित तीसरे मकान में भी गए, लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मकानों में एक ही रात में चोरी के प्रयास से कॉलोनीवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि बीती रात ये अज्ञात लोग रात 10 बजे से विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए थे। कॉलोनी में पहले भी कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। कॉलोनीवासियों ने बार-बार पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिए जाने से चोरियों की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।