Live
Haryana Budget Live Updates: 2.23 लाख करोड़ का बजट पेश, एक और बिजली वितरण निगम बनाने का प्रस्ताव
{"_id":"69a4f1693142ad5ea10a814a","slug":"haryana-budget-2026-27-nayab-saini-lado-laxmi-yojna-today-all-update-news-in-hindi-2026-03-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haryana Budget Live Updates: 2.23 लाख करोड़ का बजट पेश, एक और बिजली वितरण निगम बनाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बताैर वित्तमंत्री दूसरी बार आज बजट पेश कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में हरियाणा का कुल बजट 2.25 लाख करोड़ के पार आने का अनुमान है। जानें सभी अपडेट...
बजट पेश करते सीएम नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:07 PM, 02-Mar-2026
फिट हरियाणा अभियान होगा शुरू
हरियाणा में 'फिट हरियाणा अभियान' शुरू किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 30 सितंबर तक किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और एक खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किया जाएगा। कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। 'मिशन ओलंपिक 2036' योजना के अंतर्गत वैज्ञानिक तरीकों से पूरे राज्य में प्रतिभा खोज अभियान शुरू होगा।02:03 PM, 02-Mar-2026
तीन जिलों में वेडिंग सिटी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में वेडिंग सिटी बनाने की घोषणा की। यह सिटी सगाई से विदाई तक के कांसेप्ट पर काम करेगी। गुरुग्राम, खरखौदा (सोनीपत) और पिंजौर (पंचकूला) में ये वेडिंग सिटी बनाई जाएंगी।01:55 PM, 02-Mar-2026
मेक इन हरियाणा नीति
निवेशकों को आकर्षित करने हेतु नई 'मेक इन हरियाणा' नीति के तहत सभी ब्लॉक्स में औद्योगिक निवेश तथा कर्मचारियों की भर्ती व आरएंडडी के लिए वित्तीय प्रोत्साहन एवं एम्प्लॉयमेंट सब्सिडी 48000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष की जाएगी।01:43 PM, 02-Mar-2026
प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा अव्वल
सैनी ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा अब देश के बड़े राज्यों में अग्रणी बन चुका है। वर्ष 2014-15 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय 1,47,382 रुपये थी, जो बढ़कर वर्ष 2023-24 में 3,24,958 रुपये तक पहुंच गई है। वर्ष 2024-25 (प्रारंभिक अनुमान) में यह आंकड़ा बढ़कर 3,58,171 रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जो राष्ट्रीय औसत 2,19,575 रुपये से काफी अधिक है।01:32 PM, 02-Mar-2026
वीटा बूथ आवंटन नीति में महिलाओं को आरक्षण
सीएम सैनी ने कहा कि 2025-26 के बजट में प्रस्तावित 350 नए वीटा बूथ खोलने का लक्ष्य 31 मार्च, 2026 तक पूरा हो जाएगा। वर्ष 2026-27 में 2,000 नए वीटा बूथ एवं मिल्क बार खोलने का प्रस्ताव है। साथ ही, वीटा बूथ आवंटन नीति में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।01:26 PM, 02-Mar-2026
बजट में 12 महत्वपूर्ण प्रस्ताव
बजट में 12 महत्वपूर्ण प्रस्ताव हैं। 5 प्रस्ताव ऐसे हैं जिनका वर्ष 2031 तक सीधा असर पड़ेगा, जबकि 7 ऐसे प्रस्ताव हैं जिन्हें 2025-2026 से शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:24 PM, 02-Mar-2026
वाटर सिक्योर योजना के तहत 116 नहरों पर होगा काम
विश्व बैंक से अक्तूबर तक वाटर सिक्योर योजना के तहत स्वीकृति मिलेगी। योजना के तहत 116 नहरों पर काम होगा। 620 खालों का निर्माण होगा। 2 लाख एकड़ भूमि में जलभराव से निपटने के लिए काम कराया जाएगा। 62 जल निकायों का निर्माण कराया जाएगा। 23700 एकड़ भूमि में सूक्ष्म सिंचाई के लिए भी योजना के तहत काम होगा।जींद, गुरुग्राम और कैथल में 4 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) से दूषित पानी उपचारित करके करीब 28 हजार एकड़ जमीन में दोबारा से सिंचाई के लिए उपयोग का लक्ष्य किया जाएगा।
01:21 PM, 02-Mar-2026
एयर क्लीन प्रोजेक्ट को मंजूरी
प्रदेश में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विश्व बैंक की मदद से एयर क्लीन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। वर्ष 2031 तक सभी जिलों में 2716 करोड़ रुपये से परियोजना पर काम होगा। विश्व बैंक 44 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में देगी, जबकि 2672 करोड़ रुपये 2 प्रतिशत ब्याज पर सहायता प्राप्त की जाएगी। विश्व बैंक की मदद से प्रदूषण से निपटने के लिए 6 बिंदुओं पर काम होगा।01:09 PM, 02-Mar-2026
यमुना नदी में प्रदूषण खत्म करने के लिए नया मिशन।
सरकारी भवन, स्वायत्त शिक्षण संस्थान गैर-परंपरागत ऊर्जा आधारित परिसरों में परिवर्तित होंगी।दस शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष फंड रखा गया है।
यमुना नदी में प्रदूषण खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नया मिशन।
12:51 PM, 02-Mar-2026