{"_id":"69a54febd33b4624d006725a","slug":"impact-of-iran-israel-conflict-punjabi-families-stranded-in-uae-seek-help-from-central-government-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईरान-इस्राइल टकराव का असर: यूएई में फंसे पंजाबी परिवार, केंद्र सरकार से मदद की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान-इस्राइल टकराव का असर: यूएई में फंसे पंजाबी परिवार, केंद्र सरकार से मदद की मांग
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 02 Mar 2026 02:23 PM IST
Link Copied
ईरान-इस्राइल टकराव के बीच कई पंजाबी परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंस गए हैं। इनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं जो अलग-अलग देशों में घूमने गए थे लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने के कारण वह देश नहीं लौट पाए।पंजाब के एनआरआई मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यूएई में फंसे पीड़ितों से फोन पर बात की। एक परिवार ने उन्हें बताया कि एयरपोर्ट में 60 से 70 पंजाबी परिवार उनके साथ थे। वह वहां घूमने गए थे। शनिवार को उनकी शारजाह से अमृतसर के लिए फ्लाइट थी लेकिन इस बीच वहां से फ्लाइट्स बंद कर दी गई। उन्होंने दूतावास से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन हो नहीं पाया है क्योंकि नंबर व्यस्त आ रहा है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें एक होटल में रात गुजरानी पड़ी। हालांकि शनिवार सुबह एक जानकार के संपर्क के बाद वह उसके घर आ गए हैं। वह लगातार दूतावास से संपर्क करने में लगे हैं।इसी तरह बठिंडा का दंपती भी दुबई हवाई अड्डे के बंद होने के कारण वहां फंसे हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं और हमारे पास जरूरी दवाएं भी नहीं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द मदद पहुंचाने की अपील की है। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।