{"_id":"69a4796097842f320b035429","slug":"video-video-lgabhaga-paca-hajara-lga-na-kaya-samahaka-raja-ifatara-maga-gaii-amana-cana-ka-thaaae-2026-03-01-1772386656","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लगभग पांच हजार लोगों ने किया सामूहिक रोजा इफ्तार मांगी गई अमन चैन की दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लगभग पांच हजार लोगों ने किया सामूहिक रोजा इफ्तार मांगी गई अमन चैन की दुआएं
नवाबगंज, बहराइच , नवाबगंज के ग्राम पंचायत गोविन्दा पुर पंडित के मजरा बक्सी गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शहाबुद्दीन खान द्वारा एक आम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यासर शाह रहे। क्षेत्र के लगभग पांच हजार रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा इफ्तार किया तथा अमन व शांति की दुआएं मांगी इस दौरान रोजेदारों को सम्बोधित करते हुए मौलाना मतीन ने कहा कि पवित्र रमजान माह नेकियों का महीना कहा गया है।
यह इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है इसमें सब्र के साथ गरीब और जरूरतमंदों के साथ हमदर्दी का महीना है।तथा यह रहमतों का महीना है रोजा इस्लाम का पांचवा स्तंभ में से एक है जो शख्स आम दिनों में इबादत से दूर होता है, वह रमजान में इबादत करके गुलजार हो जाता है । रोजेदारों के सभी गुनाह माफ हो जाते हैं ।
उन्होंने रोजा इफ्तार पार्टी को सम्बोधित करते हुए कहा कि रमजान को 3 हिस्सों में बटा है। हर 10 दिन को एक असरा कहते हैं। इसका पहला असरा रहमत का है, अल्लाह अपने बंदों पर रहमत अता फरमाता है, दूसरा असरा मगफिरत का है, गुनाहों की माफी का है, गुनाहों को माफ कर देता है। जो रब का सच्चे दिल से इबादत करता है, गुनाहों से तौबा कर दुआ मांगता है तो इस तरह की बरकत से अल्लाह उसकी गुनाहों को माफ कर देता है । रमजान का आखिरी अशरा जहन्नुम से मुक्ती का होता है ।
इस दौरान इफ्तार पार्टी में शामिल रोजेदारों ने शांति अमन की दुआएं मांगी गई आम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन मदरसा रियाजुल उलूम बक्शी गांव के साथ साथ पूरे गांव में जगह जगह पर किया गया आयोजन में प्रधान प्रतिनिधि शहाबुद्दीन खान के साथ साथ मुख्य अतिथि सपा के पूर्व विधायक यासर शाह, जिला पंचायत सदस्य जवाहर यादव पूर्व जिला पंचायत लुत्फ़ रहमान अंसारी,हसीब खान आदि मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।