{"_id":"69a424765589ce0204036635","slug":"video-teacher-dies-under-suspicious-circumstances-in-firozabad-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'शिक्षिका पर ऊपरी साया', बच्चा न होने पर तांत्रिकों के पास ले गए ससुराल वाले; संदिग्ध परिस्थिति में हुई माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'शिक्षिका पर ऊपरी साया', बच्चा न होने पर तांत्रिकों के पास ले गए ससुराल वाले; संदिग्ध परिस्थिति में हुई माैत
यूपी के फिरोजाबाद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। मायके वालों ने तंत्र मंत्र के चक्कर में ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के वजीरपुर आनंदीपुर की रहने वाली 30 वर्षीय सहायक अध्यापिका सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष जब शिक्षिका को गंभीर हालत में शनिवार रात फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और ससुराल जनों पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। पिता रामऔतार शर्मा के अनुसार बेटी सोनी की शादी 7 दिसंबर 2022 को इटावा के जसवंत नगर निवासी शिवकिशोर दीक्षित के साथ हुई थी। सोनी इटावा में ही परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। आरोप है कि शादी के दो साल बीतने के बाद भी संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष सोनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। ससुराल वाले सोनी पर ऊपरी साया होने का ढोंग रचते थे और उसे अक्सर तांत्रिकों व बाबाओं के पास ले जाते थे। तंत्र क्रिया के नाम पर उसे कुछ जहरीली या नशीली वस्तु खिलाई गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। उन्होंने ससुराल पक्ष की कहानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोनी की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए बाद में उसके गले पर निशान बनाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।