{"_id":"69a3d69546c4c165ef090efe","slug":"video-massive-protest-outside-dc-office-in-amritsar-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में डीसी कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन, प्रेस की आजादी बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में डीसी कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन, प्रेस की आजादी बहाल करने की मांग
Ankesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:33 AM IST
Link Copied
अमृतसर में प्रेस की आज़ादी बहाल करो संघर्ष समिति” के आह्वान पर अमृतसर में डीसी कार्यालय के बाहर जुबानबंदी और कथित झूठे मुकदमों के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न जनसंगठनों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पत्रकार मनिंदर सिद्धू, आरटीआई कार्यकर्ता मानिक गोयल, मनदीप मक्कड़, मिंटू गुरूसरिया समेत करीब दस लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में दर्ज मामले लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार सवाल उठाने वालों को झूठे केस दर्ज कर दबाने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि डिजिटल माध्यमों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया पेज व चैनलों पर कथित रूप से झूठी कॉपीराइट स्ट्राइक कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और दबाव की नीतियां बंद नहीं की गईं तो आंदोलन को पूरे पंजाब में तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम-2 गुरमंदर सिंह और एसपी हरपाल सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री तक मांग पत्र पहुंचाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।