{"_id":"69a3d3d7e990aa3a02041bd9","slug":"video-prepaid-meter-malfunction-causes-power-outage-in-noida-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल: प्रीपेड मीटर में आई दिक्कत से नोएडा के कई सेक्टरों में मचा हड़कंप, उपभोक्ता हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल: प्रीपेड मीटर में आई दिक्कत से नोएडा के कई सेक्टरों में मचा हड़कंप, उपभोक्ता हुए बेहाल
ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 11:22 AM IST
Link Copied
विद्युत निगम की ओर से लगाए गए प्रीपेड मीटर में आई दिक्कत से हजारों उपभोक्ताओं के घर घंटों बिजली बाधित रही। दोपहर में गई बिजली देर रात तक न आने बच्चों की पढ़ाई से लेकर सभी जरूरी काम प्रभावित रहे। वहीं गंभीर मरीजों के लगी ऑक्सीजन सप्लाई तक बाधित रही।
सेक्टर 105 पॉकेट ए में शनिवार दोपहर गई बिजली देर शाम तक नहीं आई। इस समस्या से पॉकेट के सैकड़ों परिवार परेशान रहे। सेक्टर 105 पॉकेट ए के आरडब्ल्यूए सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर 2 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्मार्ट मीटर में तो बिजली आ रही थी, लेकिन उसका पावर नहीं होने से सारे विद्युत चलित उपकरण बंद पड़े रहे। इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, दूसरी ओर पॉकेट ए के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रशांत कश्यप का कहना है कि रात करीब 11 बजे तक बाधित रही बिजली के चलते बोर्ड एग्जाम की तैयारी में जुटे छात्रों को परेशानी हुई। हालांकि इस मामले को लेकर जब विद्युत निगम के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। सेक्टर 34 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ इसके सिंघल ने बताया कि दोपहर 2 बजे से बिजली नहीं आ रही। सेक्टर के करीब 100 घरों के प्रीपेड मीटर बंद हो गए। देर रात तक बिजली बाधित रही। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों, जिनमें जेईई, मुख्य अभियंता से बातचीत की, लेकिन किसी ने कोई सही जानकारी नहीं दी। हालांकि अधिकारियों ने पहले उनसे पूछा कि आपका बिल जमा नहीं होगा, लेकिन जब उन्हें बिल जमा होने की रसीद भेजी गई तो उन्होंने बात को टाल दिया।
गंभीर मरीज का आक्सीजन सपोर्ट भी बाधित
फ्लैट नंबर 187 निवासी उमाशंकर की माता ऑक्सीजन सपोर्ट में हैं। दोपहर 2 बजे बिजली बाधित होने से उन्हें काफी परेशानी हुई। किसी तरह इनवर्टर होने के चलते कुछ घंटे काम चला, लेकिन उसके बाद रोना पीटना तक मच गया। किसी तरह सेक्टरवासियों से बातचीत कर जनरेटर और अन्य लोगों के घर की बिजली का उपयोग किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।