{"_id":"69a42bfb3d7e8238ee0bfbca","slug":"video-farmers-were-honored-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: नौगामा खाप में भाकियू का सम्मान अभियान, 450 ट्रैक्टर चालक किसान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नौगामा खाप में भाकियू का सम्मान अभियान, 450 ट्रैक्टर चालक किसान सम्मानित
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने 26 जनवरी की ट्रैक्टर यात्रा में शामिल रहे ट्रैक्टर चालक किसानों को सम्मानित करने के लिए नौगामा खाप क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया है। पिछले तीन दिनों से जारी इस अभियान के तहत अब तक 450 किसानों को सम्मानित किया जा चुका है।
भाकियू के जिला प्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 26 जनवरी को ही ट्रैक्टर चालकों को सम्मानित किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन उसी दिन रामराय निवासी भीरा की ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। शोक की इस घटना के चलते सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया था। अब गांव-गांव जाकर चौपालों में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को सम्मानित किया जा रहा है। भाकियू के जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल और जिला महासचिव राजेंद्र पहलवान ने बताया कि संगठन की कार्यकारिणी के सदस्य राजपुरा भैण, रामराय, पोंकरी खेड़ी, ईंटल कलां, ईंटल खुर्द, ईक्कस, रामगढ़, ईगराह और बीबीपुर समेत विभिन्न गांवों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों में 26 जनवरी की ट्रैक्टर यात्रा में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसानों को भाकियू की पारंपरिक हरी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर यात्रा किसानों की एकजुटता और अधिकारों की आवाज बुलंद करने का प्रतीक रही है। संगठन समय-समय पर किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन, धरना और ट्रैक्टर यात्राएं आयोजित करता रहा है, ताकि किसानों को उनका हक मिल सके। उन्होंने बताया कि सम्मान अभियान का उद्देश्य किसानों के मनोबल को बढ़ाना और संगठन के प्रति उनके योगदान को सराहना है। गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में किसानों का उत्साह देखने को मिल रहा है। आगे भी किसानों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा और संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।