{"_id":"69a3db35741a09cdcd04162b","slug":"video-fagavaugdha-vasaya-na-kae-samanatha-jayataralga-ka-thavaya-tharashana-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा वासियों ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा वासियों ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन
Ankesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:52 AM IST
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद से द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक पहल के अंतर्गत हजारों वर्ष प्राचीन श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की दिव्य यात्रा देशभर में निकाली जा रही है। इसी क्रम में यह पावन ज्योतिर्लिंग यात्रा आज रविवार को फगवाड़ा पहुंची, जिससे समस्त फगवाड़ा वासियों को साक्षात दर्शन का दुर्लभ एवं पुण्यदायी अवसर प्राप्त हुआ। यह यात्रा स्वामी विद्यानंद जी (बंगलुरु) के पावन सानिध्य में सम्पन्न हो रही है। इस अवसर पर दि आर्ट ऑफ लिविंग फगवाड़ा चैप्टर द्वारा जीटी रोड स्थित एनवाईआर प्रेस्टीज क्लब में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्ण वैदिक विधि से रुद्राभिषेक सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर कामना सामा, जिम्मी सामा, अर्चना सुखीजा ने बताया कि श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग सनातन धर्म का प्रथम ज्योतिर्लिंग है, जिसकी महिमा वेदों एवं पुराणों में वर्णित है और जो अखंड शिव भक्ति का प्रतीक है। इस मौके पर शिव कुमार अग्रवाल, अरुणा गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, रश्मि गुप्ता, पंडित शंकर भारद्वाज तथा अन्य सेवादार भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।