{"_id":"69a3d820e46c2b407001b463","slug":"video-patient-dies-after-receiving-wrong-injection-at-chc-in-mathura-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गलत इंजेक्शन देने से बिगड़ी मरीज की तबीयत, बाइक पर लेकर दाैड़ा चिकित्सक; माैत पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गलत इंजेक्शन देने से बिगड़ी मरीज की तबीयत, बाइक पर लेकर दाैड़ा चिकित्सक; माैत पर परिजनों ने किया हंगामा
मथुरा के छाता के कोतवाली के गांव सेवलगढ़ निवासी एक व्यक्ति की गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्रवाई की मांग की।सेवलगढ़ निवासी विजय सिंह (50) पुत्र विधू राम के पैर में चोट थी और वे पेट दर्द से भी परेशान थे। शनिवार देर शाम वे उपचार के लिए छाता के पैगांव रोड स्थित एक निजी क्लिनिक पर गए। मृतक के भतीजे रतन सिंह का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद विजय सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने उन्हें गुमराह किया और मरीज को आनन-फानन में अपनी बाइक पर बैठाकर केडी अस्पताल ले गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मृतक के पैर सड़क पर रगड़ते हुए गए। केडी अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने परिजनों को सूचना दी, लेकिन वहां पहुंचने पर परिजनों को विजय सिंह मृत मिले। घटना से आक्रोशित परिजन शव को लेकर पहले छाता कोतवाली पहुंचे और उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्रित होकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ हंगामा किया। परिजनों ने निजी डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।