सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi With the help of special relief package, Dharampal of Dhiyun village is getting his house rebuilt

Mandi: विशेष राहत पैकेज से धियूं गांव के धर्मपाल का फिर से बनने लगा आशियाना

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:02 PM IST
Mandi With the help of special relief package, Dharampal of Dhiyun village is getting his house rebuilt
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार एक मजबूत सहारा बन रही है। बीते बरसात के मौसम में अपने घर खो चुके प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से बढ़ी हुई सहायता राशि मिलने पर अब उनका अपने उजड़े आशियाने फिर से बसाने का सपना सच हो रहा है। मंडी जिले के सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत बीर के धियूं गांव निवासी धर्मपाल सिंह इन्हीं प्रभावितों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त, 2025 की रात हुई भारी बारिश से उन पर ऐसा कहर बरपा कि उनका पांच कमरों का मकान आंखों के सामने क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही एक पशुशाला और करीब अढ़ाई बीघा जमीन भी भारी बारिश से बह गई। ऐसे में ‘सुक्खू सरकार’ ने उनकी पीड़ा को समझा और आपदा प्रभावितों के लिए घोषित विशेष राहत पैकेज के तहत उन्हें घर बनाने तथा गौशाला के लिए उचित राहत राशि मंजूर की। धर्मपाल बताते हैं कि इस आपदा के बाद वे अपने परिवार सहित बेघर हो गए और रिश्तेदारों के पास शरण लेनी पड़ी। राज्य सरकार द्वारा मकान निर्माण के लिए अब सात लाख रुपये की राशि तथा घरेलू सामान के लिए भी एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। पहली किस्त के रूप में उन्हें 4 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं। इससे उन्होंने अपने मकान का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। साथ ही पशुशाला के लिए भी उचित राशि जारी की गई है। उम्मीद है कि अगली बरसात से पहले ही घर बन कर तैयार हो जाएगा। प्रदेश भर में आपदा प्रभावित घरों के पुनर्निर्माण के लिए 141.61 करोड़ रुपये और किराए के मकानों में रह रहे परिवारों के लिए 8.97 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला में वर्ष 2025 की बरसात में आई आपदा के प्रभावितों को गृह निर्माण एवं मरम्मत के लिए लगभग 31 करोड़ 81 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इसमें पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 717 घरों के लिए 19 करोड़ 30 लाख रुपए से अधिक तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 1406 मकानों के लिए 12 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक का मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: सिल्वर स्क्रीन पर चमकेंगे मेरठ के कई कलाकार, "किस्सा कोर्ट कचहरी का" मूवी का ट्रेलर हुआ लॉन्च

01 Mar 2026

दोस्तों संग गंगा में नहा रहा छात्र गहरे पानी में डूबा, VIDEO

01 Mar 2026

कृषि मंत्री ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का किया प्रक्षेत्र भ्रमण, VIDEO

01 Mar 2026

VIDEO: ट्रेन से उठा धुआं, यात्रियों में फैल गई दहशत; खामी दूर करने के बाद सुरक्षित रवाना

01 Mar 2026

Kanpur: कैलाश खेर के गीतों ने शिवोहम के मंच पर बढ़ाई आध्यात्मिकता, श्रोताओं पर छाई दीवानगी

28 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: होली मिलन समारोह का आयोजन, डीजे की धुन झूमी महिलाएं

28 Feb 2026

कानपुर: नयागंज बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन, फूलों की होली खेलकर दी बधाई

28 Feb 2026
विज्ञापन

इस्राइल-ईरान युद्ध का असर: अमृतसर-चंडीगढ़ से दुबई और शारजाह की उड़ानें रद्द

28 Feb 2026

कानपुर: अपर नगर आयुक्त को चूड़ियां देने की कोशिश, पुलिस से धक्कामुक्की

28 Feb 2026

जवां के ग्राम सुनाना पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, बोले यह

28 Feb 2026

कानपुर: बिठूर महोत्सव में ब्रज की होली, गोपाल तिवारी के कन्सर्ट पर झूमे शहरवासी

28 Feb 2026

गोंडा-खैर मार्ग पर सिकतरी में गहरे गड्ढों को भरने के लिए भेजी गई गिट्टी

28 Feb 2026

Meerut: श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से हुआ सम्पन्न

28 Feb 2026

Meerut: आईआईएमटी युनिवर्सिटी में छात्र को दौड़ाकर पीटा, पुलिस बोली-जांच के बाद होगी कार्रवाई

28 Feb 2026

Meerut: रंगोत्सव में बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर खेली होली, खूब की मस्ती

28 Feb 2026

Meerut: परीक्षा हॉल में रंगों का इम्तिहान और छुट्टी के बाद रंगों की उमंग

28 Feb 2026

Meerut: महिला अग्रचेतना परिषद ने मनाया होली महोत्सव, हुए रंगारंग कार्यक्रम

28 Feb 2026

लखनऊ: शिया धर्मगुरु सैफ अब्बास नकवी ने कहा- ईरान पर हमले करके अमेरिका ने दिखाई अपनी हकीकत

28 Feb 2026

अलीगढ़ के ज्ञान महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

28 Feb 2026

रोटरी क्लब ऑफ ऑर्गन डोनेशन इंटरनेशनल संस्थापक रोटेरियन लाल गोयल ने बताया अंगदान का महत्व

28 Feb 2026

भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभा यात्रा के साथ एरच महोत्सव का शुभारंभ

28 Feb 2026

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक व युवती की मौत

28 Feb 2026

सांसद साक्षी महाराज बोले- हमेशा सर्व समाज की राजनीति की, कभी भेदभाव नहीं किया

28 Feb 2026

मुक्ताकाशी मंच पर महाशक्ति कंसर्ट कार्यक्रम में साधो द बैंड ने बांधा शमा

28 Feb 2026

कानपुर: बिठूर महोत्सव में गोपाल एम तिवारी ने झुमाया

28 Feb 2026

VIDEO: स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरी UKG की छात्रा, पहिये से कुचल गया सिर और छाती; लाश देख कांप गया कलेजा

28 Feb 2026

नवीन गंगा पुल पर सुबह डेढ़ घंटे लगा जाम, फंसी एंबुलेंस

28 Feb 2026

नवीन गंगा पुल पर गंदगी, फुटपाथ पर कूड़े का ढेर

28 Feb 2026

त्योहार पर माहौल खराब करने वालों को जेल भेजा जाएगा

28 Feb 2026

VIDEO: श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

28 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed