{"_id":"69a42bf72d09d8c7c5090fc8","slug":"video-holi-milan-celebration-organized-at-agroha-dham-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: अग्रोहा धाम में होली मिलन समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रोहा धाम में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें भगवान कृष्णा-राधा रूपी कलाकारों के संग फूलों की होली खेली गई। होली पर देश और प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अग्रोहा धाम अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि होली का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का पवित्र त्योहार है। होली हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो पूरे देश में बड़ा उत्साह के साथ मनाया जाता है।
गर्ग ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। इसीलिए अग्रोहा धाम में भगवान कृष्ण और राधा के साथ नाचते-गाते हुए भक्तों ने फूलों की होली खेली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।