Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Crowds gathered at the health camp of Setu Social Welfare Trust in Janjehli, inaugurated by Leader of Opposition Jairam Thakur
{"_id":"69a42aa50a5e15ecdf0d5e0e","slug":"video-mandi-crowds-gathered-at-the-health-camp-of-setu-social-welfare-trust-in-janjehli-inaugurated-by-leader-of-opposition-jairam-thakur-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जंजैहली में सेतु सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जंजैहली में सेतु सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:31 PM IST
Link Copied
मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जंजैहली में रविवार को सेतु सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि उनकी धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर शिविर में आई जनता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने सेतु सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के प्रयासों की जमकर सराहना की और कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना अत्यंत पुण्य और काबिलेतारीफ कार्य है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि गांव के वे उम्रदराज लोग जो शारीरिक अक्षमता या संसाधनों के अभाव में बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते, उन्हें उनके घर-द्वार पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाना समाज सेवा की पराकाष्ठा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सेतु ट्रस्ट इसी प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से मानवता की सेवा जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान भी गत वर्ष सेतु वेलफेयर ट्रस्ट ने बहुत सराहनीय सेवाएं थुनाग में दी थी। अपने संबोधन के दौरान जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान (एचपीवी) पर विशेष जोर देते हुए इसे महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी और दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों बेटियों को इस घातक बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने का यह अभियान प्रधानमंत्री की 'मातृशक्ति' के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है, क्योंकि भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसरों में सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर चुनौती बना हुआ है जिससे हर साल हजारों परिवार प्रभावित होते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं को निःशुल्क टीका उपलब्ध कराने का निर्णय न केवल बीमारी के बोझ को कम करेगा बल्कि आने वाली पीढ़ी को एक रोगमुक्त भविष्य की गारंटी भी प्रदान करेगा। उन्होंने माताओं और बहनों का आह्वान किया कि वे इस टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक हों और अपनी बेटियों को यह सुरक्षा कवच अवश्य दिलाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आने वाले वर्षों में सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन की दिशा में वैश्विक मिसाल कायम करेगा। इस शिविर में आसपास के 1300 स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया, जहाँ विशेषज्ञों की एक अनुभवी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में लोगों के हर प्रकार के लैब टेस्ट भी मौके पर हुए। ईसीजी, शुगर सहित कई अन्य टेस्ट मौके पर होने से स्थानीय लोगों को बहुत लाभ पहुंचा। जंजैहली के इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की जिस टीम ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं, उनमें प्रमुख रूप से डॉ. प्रमोद सिन्हा (मेडिसिन - निजी चिकित्सक, मंडी), डॉ. परीक्षित मल्होत्रा (सर्जरी - प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, SLBS मंडी), डॉ. लोकेश गुप्ता (अस्थि रोग - एसोसिएट प्रोफेसर, SLBS मंडी), डॉ. अरुण चंदेल (अस्थि रोग - आस्था हॉस्पिटल, मंडी), डॉ. वंदना जग्गी (स्त्री एवं प्रसूति रोग - आस्था हॉस्पिटल, मंडी), डॉ. पंकज ठाकुर (नेत्र रोग - असिस्टेंट प्रोफेसर, SLBS मंडी), डॉ. पंकज चौहान (ईएनटी - असिस्टेंट प्रोफेसर, SLBS मंडी), डॉ. योगेश शर्मा (बाल रोग - असिस्टेंट प्रोफेसर, SLBS मंडी), डॉ. अश्वनी कुमार (बायोकेमेस्ट्री - एसोसिएट प्रोफेसर, SLBS मंडी), डॉ. क्षितिका (दंत रोग - जोनल हॉस्पिटल, मंडी), डॉ पूजा डेंटल मंडी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जी के वर्मा, गोपाल (फार्मासिस्ट - SLBS मंडी), सरोज (रिफ्रैक्शनिस्ट - मंडी) तथा डॉ. विजय चंदेल (सर्जरी - असिस्टेंट प्रोफेसर, SLBS मंडी) शामिल रहे। इससे पूर्व सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सम्मानित भी किया और उनका सेवाएं देने के लिए आभार जताया। स्थानीय लोगों ललित शर्मा, भीष्म ठाकुर, जय सिंह, गुलज़ारी लाल, चेतनलता ने इस शिविर की बहुत प्रशंसा की और अपने विधायक जयराम ठाकुर के इन प्रयासों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।