{"_id":"69a425ab191640e0430d6eee","slug":"video-chhadimar-holi-celebrated-gokul-mathura-2026-03-01-1772365227","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोकुल में हुई अनूठी होली, हुरियारों पर बरसीं प्रेम पगी छड़ियां; आनंद में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोकुल में हुई अनूठी होली, हुरियारों पर बरसीं प्रेम पगी छड़ियां; आनंद में डूबे श्रद्धालु
मथुरा के महावन में भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल में छड़ी मार होली खेली गई। इसमें गोकुल की ग्वालिनों ने कान्हा स्वरूप हुरियारों पर प्रेम से पगी छड़ियां बरसाईं। गोकुल की गलियों में होली की धूम मच गई। हर तरफ गुलाल उड़ने लगा। सतरंगी अंबर के बीच चारों तरफ रसियाओं की आवाज गूंजने लगी। होरी के रसिया और टेसू के फूलों से बने रंग में सराबोर होकर श्रद्धालु आंनद लेते रहे। सुबह दस बजे नंद भवन नंदकिला से ठाकुरजी का डोला निकाला गया। डोला नंद भवन से बीच चौक, नंद चौक होकर मुरलीधर घाट पर पहुंचा। मंदिर सेवायत पुजारी मथुरा दास ने ठाकुरजी की आरती उतारी। गोकुल वासियों ने गली-गली में डोला का फूलों की बरसात कर स्वागत किया। डोला में गोकुलवासी मस्त होकर नृत्य कर रहे थे। श्रद्धालु ठाकुरजी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते जयघोष करते हुए डोला के साथ निकले। गोकुल की ग्वालिन छड़ी लेकर डोला के साथ साथ चल रहीं थीं। हंसी ठिठोली करते हुए ग्वाल-ग्वालिन गोकुल की गलियों से गुजरते हुए मुरलीधर घाट पर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।