{"_id":"69a47957f2d6542f3d026dfe","slug":"video-video-hal-ka-khamara-mahalo-na-paravara-saga-khal-aaraganaka-raga-sa-hal-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होली का खुमार: महिलाओं ने परिवार संग खेली आर्गेनिक रंग से होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होली का खुमार: महिलाओं ने परिवार संग खेली आर्गेनिक रंग से होली
अमेठी सिटी। रंगों के पर्व होली में तीन दिन शेष हैं। होली की रंगत सभी पर छाने लगी है। हर वर्ग होली को अपने-अपने अंदाज में मनाने में लगा है। रविवार को अमेठी कस्बे के किठावर मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने सिंदूर के फल, सब्जी व फूलों तैयार गुलाल व अबीर के आर्गेनिक रंग के साथ होली खेली।
होली पर्व की तैयारियों में हर कोई लगा है। बाहर पढ़ाई कर रहे बच्चे व परदेशी घर पहुंचकर परिवार के साथ पर्व की तैयारियों व खुशियां बांटने में लगे हैं। होली पर्व के पहले रविवार को बच्चों और महिलाओं ने अपने परिवार के साथ होली खेली। इस दौरान गुलाल उड़ाया गया और खुशियां बांटी गईं। लोग पारंपरिक तरीकों से होली का आनंद ले रहे हैं।
एकता अग्रवाल, सुमन, अर्चिता ने बताया कि इस बार रंग बनाने में सिंदूर के फल, सब्जियों और फूलों का उपयोग किया है। इनसे प्राकृतिक गुलाल और अबीर तैयार किया गया। यह पर्यावरण के अनुकूल तरीका है। इससे त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होता।यह रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान से बचाता है। सिंदूर के फल और फूलों से बने रंग त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते। श्याम अग्रवाल ने कहा कि पर्वो से हमें अपनी परंपरा और संस्कार का ज्ञान मिलता है। इस दौरान राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सौरभ भालोठिया, नरेंद्र अग्रवाल, सरिता भालोठिया, मीना अग्रवाल, सोनजल, निहारिका, समृद्धि, आयुषी, नीलू आदि मौजूद रही।
दलित बस्तियों संग बांटी होली की खुशियां
अमेठी सिटी। समाजसेवी कंचन गुप्ता ने रविवार को दलित बस्तियों में पहुंचकर बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने उनके बीच खुशियों की सौगात बांटी। बच्चों को मिठाइयां, रंग-बिरंगी पिचकारियां और नए कपड़े वितरित किए। उन्होंने कहा कि त्योहारों का अर्थ तभी पूरा होता है जब खुशियां अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। कहा कि जरूरतमंदों के साथ समय बिताना उनके लिए सबसे बड़ा सुख है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।