{"_id":"69a549edd364da9db7060113","slug":"basti-news-18-year-old-dies-after-eating-packed-chocolate-cake-child-hospitalised-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पैकेट बंद चॉकलेट केक खाने के बाद युवक की मौत, मासूम की हालत गंभीर; चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था अमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पैकेट बंद चॉकलेट केक खाने के बाद युवक की मौत, मासूम की हालत गंभीर; चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था अमन
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार
बस्ती में पैकेट बंद चॉकलेट केक खाने के बाद एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक मासूम की हालत गंभीर है। युवक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। आसपास के लोगों ने बताया कि अमन हंसमुख स्वभाव का था। कक्षा 10 फेल होने के बाद घर पर ही रहता था।
पैकेट बंद चॉकलेट केक खाने के बाद युवक की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
बस्ती के महुआ डाबर गांव में रविवार को सुबह करीब 10 बजे गांव की एक दुकान युवक अमन सिंह (18) बंद पैकेट का चॉकलेट केक खरीद कर खा लिया। उसी केक का कुछ हिस्सा गांव के एक मासूम को भी दे दिया। कुछ ही देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी और अस्पताल ले जाते समय अमन की मौत हो गई। जबकि मासूम को कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महुआ डाबर गांव निवासी संतोष सिंह ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है, कि गांव की एक दुकान से उनके बेटे अमन सिंह ने बंद पैकेट का चॉकलेट केक छोटा पैकेट खरीद कर खा लिया। उसी में से थोड़ा सा केक गांव के ओंकार (3) पुत्र दुर्गेश कुमार को भी दे दिया। उसने भी केक को खा लिया।
थोड़ी देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमन ने दम तोड़ दिया, जबकि मासूम ओंकार की हालात गंभीर होने पर गौर सीएचसी से कैली अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी होने पर सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह और प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।
Trending Videos

इस बात की जानकारी होने पर सीओ हरैया स्वर्णिम सिंह और प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। अमन चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गांव में मातम पसरा है। अमन के घर पर नात-रिश्तेदार सहित उसके जानने पहचाने वाले और गांव के लोगों की भीड़ लगी हुई है। सीओ स्वर्णिम सिंह ने बताया कि गांव के दुकानदार से पूछताछ की जा रही है कि बंद पैकेट का केक कब और कहां से बेचने के लिए मंगाया था।
केक का एक्सपायर डेट कब तक था, सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि अमन के पिता ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
गौर के महुआ डाबर गांव में केक खाने से युवक की मौत का मामला प्रथम दृश्य फूड प्वाइजनिंग लग रहा है। हालांकि, मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मामला बेहद गंभीर है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी।-डॉ. राजीव निगम, सीएमओ
चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था अमन
केक खाने के बाद कुछ ही देर में हुई अमन की मौत से गांव में मातम छा गया है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। आसपास के लोगों ने बताया कि अमन हंसमुख स्वभाव का था। कक्षा 10 फेल होने के बाद घर पर ही रहता था। गांव की दुकान पर अक्सर आता जाता था। आए दिन दुकान से कुछ न कुछ खरीदता रहता था।

रविवार को वह केक खरीद कर लाया और घर के पास उसे खोलकर खा रहा था, तभी पड़ोस के रहने वाले मासूम ओंकार भी उसके पास पहुंच गया, उसी का एक टुकड़ा उसने ओंकार को भी दे दिया। अमन को नहीं मालूम था यही केक उसका काल बन जाएली। होली के पहले हुई इस घटना से गांव में मातम छा गया है।
आसपास के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं । कुछ लोगों का कहना है कि केक में ऐसा कौन सा जहर था कि खाते ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। दुकानदार घंटी को पूछताछ के लिए पुलिस बभनान चौकी ले गई। उसने बताया कि बभनान बाजार के स्टेशन रोड स्थित एक दुकान से माल खरीदा था।केक भी उसी दुकान से लाया था।