सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Horrific accident on Gorakhpur-Varanasi highway; teenager dies, 3-year-old sister and father injured

गोरखपुर–वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक किशोरी की मौत- पांच घायल

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसे में कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बेटी आराध्या की मौत हो गई, जबकि तीन वर्ष की बहन रुचि और पिता पिता चंदन व अन्य परिवार को दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Horrific accident on Gorakhpur-Varanasi highway; teenager dies, 3-year-old sister and father injured
हादसे में घायल दोनों वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बेलीपार थाना क्षेत्र में आज सुबह गोरखपुर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मेहरौली के पास सुबह करीब 7:35 बजे तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बेटी आराध्या की मौत हो गई, जबकि तीन वर्ष की बहन रुचि और पिता पिता चंदन व अन्य परिवार को दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक ने सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के लिए वाहन दाहिनी ओर मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा में सवार थे चार लोग
ई-रिक्शा में चालक समेत दो महिलाएं और एक युवती सवार थीं। सभी बड़हलगंज क्षेत्र के हाटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं कार में सवार दो लोग भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस और एंबुलेंस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक युवती ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

नाम-पते की शिनाख्त जारी
फिलहाल घायल लोग अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed