{"_id":"69a488c6ca5fe8041c0b4b03","slug":"video-cricket-fans-celebrated-indias-semi-final-victory-and-distributed-sweets-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: सेमीफाइनल में भारत की जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी, मिठाईयां बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: सेमीफाइनल में भारत की जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी, मिठाईयां बांटी
शामली। आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में रविवार को भारत ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की शानदार जीत पर शामली, करनाल रोड, थाना भवन और कांधला क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। भारतीय टीम की जीत में संजू ने नाबाद 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई। उनकी पारी की बदौलत टीम ने लक्ष्य को रोमांचक मुकाबले में हासिल कर लिया। जैसे ही जीत हुई, वैसे ही शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई और युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। कांधला के क्रिकेट प्रेमी राजेश और मनीष ने कहा कि भारतीय टीम जिस लय में खेल रही है, उससे उम्मीद है कि फाइनल मुकाबला भी जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। थाना भवन में युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, वहीं शामली शहर में कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि टीम इंडिया का संतुलित प्रदर्शन और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास इस बार खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।