{"_id":"69a435736077b44305072474","slug":"video-forest-department-will-plant-trees-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: कृषि भवन निर्माण में बाधा बन रहे 35 पेड़ों को काटने के बाद अब 10 गुणा पेड़ लगाएगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: कृषि भवन निर्माण में बाधा बन रहे 35 पेड़ों को काटने के बाद अब 10 गुणा पेड़ लगाएगा विभाग
शहर के लोहारू रोड स्थित निर्माणाधीन जिला स्तरीय कृषि भवन पुनर्निर्माण में बाधक बने 35 पेड़ो की कटाई के बाद कृषि विभाग ने एक के बदले 10 गुणा पौधे लगाने का सराहनीय निर्णय लिया है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि 10 गुणा पेड़ लगाने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं काटे गए पेड़ों के नुकसान की भी पूर्ति हो सकेगी। कृषि विभाग ने पेड़ लगाने के लिए गांव कोल्हावास स्थित 12 एकड़ में बने फार्म हाऊस को चुना है, जहांं विभाग 350 पेड़ लगाएगा।
गौरतलब है कि लोहारू रोड स्थित पुराने कृषि भवन कार्यालय की 17 कनाल 5 मरला में 28.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक जिला स्तरीय कृषि भवन के निर्माण में 35 पेड़ बाधक बने हुए थे। कृषि विभाग ने पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी गई थी, जिसके चलते वन विभाग ने नियमों के आधार पर सभी बाधक बने पेड़ों की कटवाई कर दी गई थी। लेकिन पेड़ों की कटाई से होने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए कृषि विभाग ने एक पेड़ के बदले में 10 गुणा पौधे लगाने का संकल्प लिया गया हैं। ताकि पर्यावरण को बढ़ावा मिलने के साथ वातावरण को शुद्ध रखा जा सके। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि वो पेड़ लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी करेंगे। जिससे काटे गए पेड़ो की भरपाई हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।