{"_id":"69a3e4052637f1aeb6065555","slug":"video-hamirpur-government-primary-teachers-association-demanded-that-the-guidelines-of-the-notification-issued-on-the-new-campus-system-be-withdrawn-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग, नव परिसर प्रणाली पर जारी अधिसूचना के दिशा निर्देशों को लिया जाए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग, नव परिसर प्रणाली पर जारी अधिसूचना के दिशा निर्देशों को लिया जाए वापस
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:30 PM IST
Link Copied
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हमीरपुर ने नव परिसर प्रणाली पर जारी अधिसूचना के दिशा निर्देशों को वापस लेने की मांग की। इस संदर्भ ने शिक्षकों ने गांधी चौक पर आग्रह रैली का आयोजन किया। संघ के प्रधान देशराज शर्मा, महासचिव कुशल कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग ने 23 सितम्बर 2025 को अधिसूचना जारी की। इसमें प्राथमिक शिक्षा का पूर्ण नियंत्रण व संचालन प्रिसिपल को दे दिया गया है, जो कि प्राथमिक शिक्षकों के हितों के साथ कुठाराघात है। वर्ष 1984 से प्राथमिक शिक्षा का अलग ढांचा कार्य कर रहा है और प्राथमिक शिक्षा के प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन के लिए अलग क्लस्टर कार्य कर रहे हैं। पिछले वर्ष असर की रिपोर्ट में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पिछले वर्ष राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में भी हिमाचल प्रदेश ने तीसरी कक्षा के सर्वेक्षण में राष्ट्र स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह सब प्राथमिक शिक्षा के अलग ढांचे तथा प्राथमिक शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इसमें प्रिंसिपल का कोई योगदान नहीं है। पूरी प्रणाली को प्रिंसिपल के अधीन करने से समस्त कार्य केंद्रीयकृत हो जाएंगे और एक ही स्थान पर सारा बोझ पड़ जाएगा, जिससे शिक्षा की गुणवता में गिरावट आएगी। उन्होंने मांग की है कि इस अधिसूचना को वापिस लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।