{"_id":"69a43218ac1ebe1b0a0d2b64","slug":"video-flag-parade-in-the-city-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: शहर में निकाली गई 17वीं मनोकामना सिद्ध ध्वज एवं रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: शहर में निकाली गई 17वीं मनोकामना सिद्ध ध्वज एवं रथ यात्रा
शहर में पंडित सुभाष दीवान की प्रेरणा से श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन त्रयोदशी को 17वीं मनोकामना सिद्धि विशाल ध्वज एवं रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर व आसपास के गांवों से हजारों महिला व श्याम भक्तों ने ध्वजा उठाई।
श्रद्धालु बाबा श्याम के आगे नतमस्तक हुए। रथ पर सवार होकर बाबा श्याम पूरे शहर की नगर परिक्रमा की, जिसमें मंदिर परिसर से बीकानेर चौक, सिलानी गेट, दिल्ली गेट चौक से होते हुए मैन बाजार डाकखाना चौक आंबेडकर चौक होते हुए मंदिर वापस पहुंची। भक्तों ने बाबा श्याम को ध्वजा अर्पित किए व बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी श्याम प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में जगह-जगह पर शहर के श्याम भक्तों ने जल सेवा, प्रसाद सेवा व्यवस्था कर रखी थी। इस अवसर पर प्रबंधक आजाद दीवान, हरिओम मुदगिल, भारत दीवान, श्याम श्रृंगार सेवक मनोज दीवान, तुषार दीवान, ब्रजमोहन कौशिक, सोमबीर अत्री, हेमंत, बालकृष्ण, कृष्ण पहलवान, हिमांशु पंडित मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की हुई थी। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस ने इंतजाम किए हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।