{"_id":"69a43667ce2611375a006c77","slug":"video-una-spark-from-electric-wire-wreaks-havoc-farmer-sandeep-thakurs-goods-worth-rs-5-lakh-burnt-to-ashes-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बिजली की तार से निकली चिंगारी बनी कहर, किसान संदीप ठाकुर का 5 लाख का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बिजली की तार से निकली चिंगारी बनी कहर, किसान संदीप ठाकुर का 5 लाख का सामान जलकर राख
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:21 PM IST
Link Copied
उपमंडल अंब के अंतर्गत पंचायत चूरूडू में शनिबार 28 फरवरी की सायंकाल एक भीषण अग्निकांड ने किसान की वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पूर्व ब्लॉक वाइस चेयरमैन एवं प्रगतिशील किसान संदीप ठाकुर का गन्ने का रस निकालने वाला बेलना (क्रशर), उसके ऊपर निर्मित शैड तथा तुड़ी तैयार करने वाला रिप्पर आग की भेंट चढ़कर पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस हादसे में लगभग 5 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम क्षेत्र में कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही। संदीप ठाकुर ने बताया कि जैसे ही बिजली बहाल हुई, उनके शैड के ऊपर से गुजर रही तार से अचानक चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने शैड को अपनी चपेट में लेते हुए नीचे रखी मशीनरी को भी घेर लिया और कुछ ही समय में पूरा ढांचा धू-धू कर जल उठा। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए और बिना किसी संसाधन के अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया, किंतु तब तक गन्ना बेलना, शैड और तुड़ी बनाने वाला रिप्पर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि ग्रामीण समय रहते एकजुट होकर प्रयास न करते, तो आग आसपास के अन्य ढांचों तक फैल सकती थी और नुकसान कहीं अधिक गंभीर हो सकता था। सौभाग्यवश इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, परंतु किसान को भारी आर्थिक आघात सहना पड़ा है। संदीप ठाकुर ने प्रशासन से हुए नुकसान की भरपाई हेतु उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में लटकती एवं जर्जर विद्युत तारों की समय रहते जांच एवं मरम्मत सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस संबंध में तहसीलदार अंब राहुल शर्मा ने बताया कि संबंधित हल्का पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का विस्तृत आकलन कराया जाएगा तथा नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।