{"_id":"69a43346ac1ebe1b0a0d2b6b","slug":"video-anger-over-non-release-of-salaries-of-employees-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: कर्मचारियों की सैलरी जारी ना होने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: कर्मचारियों की सैलरी जारी ना होने पर रोष
कोरियावास में कर्मचारियों की सैलरी जारी न होने के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत के नाम लिखे गोबर से निर्मित्त ढाल व बिड़कले जलाकर होली मनाई जाएगी। यह बात रविवार को शहर के हुड्डा पार्क में गोबर के बिडकुले बनाते हुए महेंद्रगढ़ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बलवान फौजी ने कही।
उन्होंने कहा कि आज नाम के साथ बिड़कले और डाहल बनाए गए। इसका मुख्य कारण कोरियावास मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों की अक्टूबर महीने से तनख्वाह नहीं मिलना है। त्योहार के समय पर 20 से 25000 रुपये कमाने वाले गरीब व्यक्ति को अगर पांच-पांच महीने तनख्वाह नहीं दी जा सकती है तो यह सरकार की अनदेखी का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश की होमगार्ड की सैलरी होम मिनिस्टर के माध्यम से दी जा चुकी है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अपने निजी राजनीतिक फायदे के लिए और भाजपा की आपस की कलह की वजह से कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर त्योहार के समय से पहले कर्मचारियों को सैलरी दी जाती है तो दहन रोक दिया जाएगा अन्यथा क्षेत्रवासी बेटी के लिहाज को भूलकर अपने हकों के उचित कदम उठाएंगे। सैलरी न मिलने पर नारेबाजी के साथ दोनों मंत्रियों के नाम सहित बिड़कले और ढाल जलाए जाएंगे। इस मौके पर थानेदार अश्वनी कुमार, पूर्व सरपंच मालाराम, सूबेदार जगदेव फौजी, हवलदार राकेश नायक, सतबीर, कैलाशचंद फौजी, दीपक फौजी, संदीप इंजीनियर, शास्त्री मुख्तार सिंह, वारंट ऑफिसर रामभगत यादव, अशोक फौजी, रामावतार फौजी, ओमप्रकाश फौजी, संदीप फौजी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।