{"_id":"69f5b2e51a7ad53f3006736f","slug":"jalandhar-man-taken-into-custody-after-woman-accuse-derogatory-religious-remarks-bible-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: बाइबिल पढ़ रही थी महिला, पति ने पन्ने फाड़कर की धार्मिक टिप्पणी; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: बाइबिल पढ़ रही थी महिला, पति ने पन्ने फाड़कर की धार्मिक टिप्पणी; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 02 May 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी की मंशा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की थी या नहीं।
police
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर देहात के कस्बा फिल्लौर इलाके में बाइबिल की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला घर में बाइबिल पढ़ रही थी, तभी उसके पति ने गुस्से में आकर बाइबिल छीनकर उसके पन्ने फाड़ दिए और कथित तौर पर धार्मिक टिप्पणी भी की।
महिला मोनिका ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे चर्च जाने और प्रार्थना करने से रोकता है और लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। घटना के बाद महिला ने चर्च के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी की मंशा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की थी या नहीं। वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा हुआ है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है, जबकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई थी और आगे सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Trending Videos