{"_id":"69f59a1466ac2994a700322a","slug":"jalandhar-newborn-body-found-on-garbage-dump-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कूड़े के ढेर पर मिला नवजात का शव, पड़े हुए थे कीड़े; नकोदर में सड़क हादसे में एक की माैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: कूड़े के ढेर पर मिला नवजात का शव, पड़े हुए थे कीड़े; नकोदर में सड़क हादसे में एक की माैत
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 02 May 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार
प्राथमिक जांच में बच्चे की उम्र 2 से 5 दिन के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने सेहत विभाग को भी सूचित किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के खुरलां खिगरां पंजाबी बाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्चे का शव मिला। कूड़ा उठाने आई महिला ने जब शव को देखा, तो उसमें कीड़े पड़े हुए थे। यह भयावह दृश्य देख महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जांच में बच्चे की उम्र 2 से 5 दिन के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने सेहत विभाग को भी सूचित किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक संबंधित टीमें मौके पर नहीं पहुंचीं, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos

नकोदर में कार और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक की मौत
नकोदर में नूरमहल रोड स्थित संगतपुर बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसा हो गया। कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में ई-रिक्शा चालक कुलदीप सिंह (58) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 3 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह सुबह दुकानों पर पानी सप्लाई देने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फिल्लौर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में बिलगा पुलिस ने कार चालक बिट्टू कुमार निवासी माछीवाड़ा, लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नकोदर से माथा टेककर अपने परिवार के साथ वापस जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।