सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Darbar Sahib's Head Granthi Giani Raghbir Singh raised questions on Gurdwara Amb land deal

Punjab: ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर बादल और एसजीपीसी पर साधा निशाना, गुरुद्वारा अंब जमीन सौदे पर उठाए सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Feb 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब की कथित जमीन बिक्री मामले को लेकर दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह सवाल उठाए हैं। ज्ञानी रघबीर सिंह ने बुधवार को जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस की और एसजीपीसी समेत शिअद प्रधान सुखबीर बादल पर भी निशाना साधा।

Darbar Sahib's Head Granthi Giani Raghbir Singh raised questions on Gurdwara Amb land deal
ज्ञानी रघबीर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब की कथित जमीन बिक्री को लेकर विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। इस पूरे मामले पर श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कड़े सवाल उठाए और निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग की।

Trending Videos


प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर सुखबीर सिंह बादल और उनके परिवार को निशाने पर लिया। ज्ञानी रघबीर सिंह ने आरोप लगाया कि धार्मिक संस्थानों की संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी है और जमीन सौदों के जरिये कुछ लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अधीन आने वाली संपत्तियां संगत की आस्था से जुड़ी हैं। ऐसे में उनके लेन-देन में पूर्ण जवाबदेही और स्पष्टता सुनिश्चित की जानी चाहिए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।



328 पावन स्वरूपों का मुद्दा फिर उठा
ज्ञानी रघबीर सिंह ने प्रेस वार्ता में 328 पावन स्वरूपों के लापता होने के पुराने मामले को भी दोबारा उठाया। उन्होंने कहा कि यह विषय लंबे समय से सिख संगत की भावनाओं से जुड़ा हुआ है और अब तक इसकी स्पष्ट जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी है। उन्होंने मांग की कि जमीन सौदे और पावन स्वरूपों के मामले में पारदर्शी जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed