{"_id":"6a2843991f82fe75c3014a24","slug":"ed-raids-houses-of-ca-close-to-former-cabinet-minister-sanjeev-arora-jalandhar-news-c-74-1-spkl1022-116223-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पूर्व कैबीनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के नजदीकी सीए के घरों पर ईडी के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पूर्व कैबीनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के नजदीकी सीए के घरों पर ईडी के छापे
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर और लुधियाना में नामी चार्टर्ड अकाउंटेंटों (सीए) के परिसरों पर छापेमारी की है। जालंधर के न्यू जवाहर नगर स्थित विख्यात सीए अमित बजाज के आवास और चुनमुन मॉल के समीप उनके कार्यालय पर दिल्ली से पहुंची केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने तड़के दस्तक दी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले से जुड़ी हुई है। इसी कड़ी में लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर में भी ईडी की टीम ने अंकुर गर्ग के घर दबिश दी। चर्चा है कि जांच टीम राज्य के कुछ अन्य जिलों में भी कार्रवाई कर रही है, परंतु केंद्रीय एजेंसी ने फिलहाल इस पर अपना औपचारिक वक्तव्य जारी नहीं किया है। दोनों सीए पूर्व कैबीनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के नजदीकी बताए जा रहे है।
जांच एजेंसी के राडार पर आए महानगर के सीए अंकुर गर्ग इलाके के बेहद प्रतिष्ठित और विख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जो पंजाब के कॉर्पोरेट जगत को टैक्स कंसल्टेंसी की सेवाएं प्रदान करते हैं। वे मुख्य रूप से आयकर, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), कॉर्पोरेट ऑडिटिंग और बिजनेस कंसल्टेंसी के जाने-माने विशेषज्ञ माने जाते हैं और महानगर की कई नामी कंपनियां व उद्योगपति उनके क्लाइंट्स की सूची में शामिल हैं। सीए अंकुर गर्ग के घर सुबह ही ईडी की टीम पहुंच गई थी। जिसके बाद घर से न तो किसी को बाहर निकलने दिया गया और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को घर में दाखिल होने दिया गया। ईडी की टीम अपनी कार्रवाई करती रही और कई चीजे ईडी की टीम ने अपने कब्जे में ली है। बताया जा रहा है कि अंकुर गर्ग पूर्व कैबीनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ साथ कई नामी लोगों का काम देखते है।
Trending Videos