सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ED raids the house of Punjab's leading contractor and CA Bajaj.

Jalandhar News: पंजाब के बड़े ठेकेदार व सीए बजाज के घर ईडी की रेड, पंजाब-दिल्ली समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
ED raids the house of Punjab's leading contractor and CA Bajaj.
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में एक साथ छह ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई 100 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड मामले में की गई। ईडी की टीमों ने जालंधर, लुधियाना, बरेली और दिल्ली-नोएडा क्षेत्र के कई आवासीय और कारोबारी परिसरों की तलाशी ली।

जालंधर में न्यू जवाहर नगर स्थित बड़े ठेकेदार और चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित बजाज तथा उनके परिवार से जुड़े परिसरों पर दबिश दी गई। अधिकारियों ने वित्तीय रिकॉर्ड, बैंकिंग लेन-देन, डिजिटल उपकरणों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की। अमित बजाज और उनका परिवार नगर निगमों तथा विभिन्न सरकारी विभागों के बड़े ठेकेदारों में गिने जाते हैं। उनके जालंधर, लुधियाना, मोहाली और ट्राईसिटी समेत कई राज्यों में बड़े प्रोजेक्ट और सरकारी ठेके होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित राउंड-ट्रिपिंग के जरिये धन शोधन के आरोपों की जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि फर्जी कंपनियों, जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट और विभिन्न वित्तीय लेन-देन के माध्यम से धन का प्रवाह किन व्यक्तियों और संस्थाओं तक पहुंचा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में करीब एक माह पहले पंजाब सरकार के तत्कालीन मंत्री और कंपनी के पूर्व निदेशक संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार की कार्रवाई को उसी जांच की अगली कड़ी माना जा रहा है। राजनीतिक और कारोबारी हलकों में बजाज बंधुओं को प्रभावशाली माना जाता है। सूत्रों के अनुसार विभिन्न राजनीतिक दलों और सरकारों के दौरान भी उनकी अच्छी पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed